फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Mental Health 2019: बच्चा मानसिक रूप से रहेगा स्वस्थ, आहार में शामिल करें ये 4 चीजें

Thu, 10 Oct 2019 08:41 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 10 Oct 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
World Mental Health 2019 keep your child mentally healthy, then include these 4 things in the diet
- फोटो : social media

हर साल 10 अक्टूबर को ”विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” मनाया जाता है। हम सभी को मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। अगर हम मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे तो हम किसी भी प्रकार का काम  करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। मानसिक विकास के लिए हमें बचपन से ही  पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। जब बच्चे को बचपन से ही पौष्टिक आहार नहीं मिल पाता है , तब उनका मानसिक विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता है। इसलिए हर माता-पिता की यह जिम्मेदारी है कि वह  अपने बच्चों को बचपन में ही स्वस्थ आहार से परिचित कराएं।ऐसा करने से बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होगा और वह मानसिक रूप से स्वस्थ भी रहेंगे।लेकिन कई बार बच्चे पौष्टिक आहार नहीं खाते हैं। लेकिन यह आपका फर्ज है कि आप उन्हें षौष्टिक आहार खिलाएं।आप चीजों को नया रूप देकर अपने बच्चे के आहार में शामिल कर सकते हैं। इससे बच्चे आसानी से चीजें खाने लगेंगे। आइए जानते हैं बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए कौन-से आहार जरूरी है। 

World Mental Health 2019 keep your child mentally healthy, then include these 4 things in the diet
सब्जियां
हरी सब्जियां करें आहार में शामिल 

अपने बच्चे के आहार में  सब्जियों का अत्यधिक इस्तेमाल करें। अगर आपका बच्चा हरी सब्जियां खाना पसंद नहीं करता है तो आप उसे किसी दूसरे रूप में सब्जियों का सेवन करवा सकते हैं। आप अपने बच्चों के लिए सब्जियों से भरपूर सैंडविच बनाकर भी खिला सकती हैं।  इससे आपके बच्चे के मस्तिष्क को पोषक तत्व प्राप्त होंगे , जिससे आपके बच्चे का मस्तिष्क मजबूत रहेगा और उनका मानसिक विकास भी तेजी से होने लगेगा। इसके अतिरिक्त बच्चे मानसिक रूप से स्वस्थ भी रहेंगे। 

World Mental Health 2019 keep your child mentally healthy, then include these 4 things in the diet
fruits
फल

आप अपने बच्चे को रोजाना एक फल जरूर खिलाएं। सेब , केले , अनार या फिर मौसमी फल अपने बच्चे के आहार का अहम हिस्सा बनाएं। अगर आप बच्चा फल खाना पंसद नहीं करता है तो आप उसे फलों  को जूस या फिर रायता बनाकर भी खिला सकती हैं। डॉक्टर भी फल रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं। फलों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बच्चे के मानसिक विकास में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Mental Health 2019 keep your child mentally healthy, then include these 4 things in the diet
badam
ड्राइ फूट्स रोजाना खिलाएं

आप अपने बच्चे को रोजाना काजू , बादाम , अखरोट खाने को दें। बादाम में विटामिन ई, फाइबर, मैग्निशियम, आयरन, पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिसकी वजह से बच्चे का दिमाग तेज होगा। 

विज्ञापन
World Mental Health 2019 keep your child mentally healthy, then include these 4 things in the diet
egg
अंडा

बच्चे नहीं बल्कि सभी को एक अंडा रोज खाना चाहिए। अंडा में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अपने बच्चे के आहार में अंडा जरूर शामिल करें। रोजाना अंडे के सेवन से बच्चे का दिमागी विकास तेजी से होने लगता है। अगर आपका बच्चा अंडा नहीं खाता है तो आप अंडे को दूसरे प्रकार से बना कर दे सकती हैं। अंडा बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed