'ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगा'।आप सोच रहे होंगे गाने की इन पंक्तियों में तो देखेगी शब्द का इस्तेमाल होता है तो फिर हम यहां देखेगा क्यों कह रहे हैं।तो आपको बता दें इसका सीधा संबंध आपकी असल जिदंगी से है।सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है लेकिन यह सच है। आपको बता दें, असल जीवन में प्यार में धोखा मिलने के बाद महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा खतरनाक हो जाती हैं और शुरू कर देती हैं रिवेंज अफेयर। जानिए कैसे।
हाल ही में एक सर्वे के दौरान पता चला कि महिलाएं जब कभी प्यार में धोखा खाती हैं तो उनके भीतर अकेलेपन और डिप्रेशन में ना चले जाने का डर लगातार बना रहता है।जिससे बचने के लिए वो अपने किसी दोस्त के साथ अफेयर कर लेती हैं।इसके पीछे उनका तर्क यह होता है कि ऐसा करके वो अपने एक्स पार्टनर को अपनी अहमियत जताती हैं।एक वेबसाइट के अनुसार इस तरह के अफेयर को रिवेंज अफेयर कहा जाता है।जिसमें बदला लेने की भावना और अकेलेपन से दूर रहने के लिए गैर साथी के साथ अफेयर की शुरुआत की जाती है।
ब्रिटिश वेबसाइट के इस सर्वे में एक हजार लोगों को शामिल किया गया।जिसमें इस बात का पता चला कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं रिवेंज चीटिंग ज्यादा करती हैं। सर्वे में महिलाओं ने माना कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि क्योंकि वह अपने पुराने प्यार को वापस पाना चाहती थीं। जबकि 34 फीसदी पुरुष ही रीवेंज चीटिंग का सहारा लेते हैं।
4 of 6
RELATIONSHIP
- फोटो : file photo
सर्वे के मुताबिक एक-तिहाई लोग अपना पुराने पार्टनर को वापस पाने के लिए अफेयर करते हैं। खास बात यह है कि ऐसा करते समय 81 फीसदी लोग ही संतुष्टि महसूस करते हैं।इस सर्वे में इस बात का भी खुलासा किया गया कि रिवेंज अफेयर के पीछे महिलाओं का बस एक ही मकसद होता है कि वह अपने पार्टनर को इस बात का एहसास करवा सकें कि धोखा मिलने के बाद किसी इंसान को कैसा महसूस होता है।
सर्वे के मुताबिक दस में से चार लोगों ने पकड़े जाने के बाद भी अपने एक्स लवर से मिलना जारी रखा जबकि उन्होंने अपने पार्टनर के सामने एक्स के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने का दावा किया था। पिछले साल महिलाओं के रिवेंज चीटिंग के ज्यादा मामला सामने आए हैं।