फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Former PM Yoshihiko Noda Has Distributed Newsletters At Railway Stations For 40 Years

सादगी की मिसाल: 40 साल से रोजाना न्यूजलेटर बांट रहे जापान के पूर्व पीएम नोदा, आम नेता की तरह करते हैं प्रचार

Sun, 20 Sep 2026 04:13 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, टोक्यो/चिबा।
एजेंसी, टोक्यो/चिबा। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 20 Sep 2026 04:13 AM IST
सार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा करीब 40 साल से रोज सुबह रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों को राजनीतिक पर्चे और न्यूजलेटर बांटते हैं। 18 सितंबर को उन्हें चिबा के मिनामी-फुनाबाशी स्टेशन पर सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक पर्चे बांटते देखा गया। 1986 से शुरू हुआ यह सिलसिला प्रधानमंत्री बनने के बाद भी नहीं रुका। नोदा 2011 से 2012 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे थे।

विज्ञापन
Japan Former PM Yoshihiko Noda Has Distributed Newsletters At Railway Stations For 40 Years
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा - फोटो : @सोशल मीडिया

विस्तार

लोकतंत्र में जब कोई नेता देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच जाता है, तो आमतौर पर वीआईपी सुरक्षा, बड़े काफिले और भव्य आयोजन उसकी पहचान बन जाते हैं। लेकिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा की कहानी एकदम अलग है। 
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री रह चुके नोदा पिछले लगभग चार दशकों यानी 40 साल से एक साधारण स्थानीय नेता की तरह रोज सुबह रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होकर यात्रियों को राजनीतिक पर्चे और न्यूजलेटर बांटते हैं। हाल ही में 18 सितंबर को योशिहिको नोदा को चिबा के मिनामी-फुनाबाशी रेलवे स्टेशन पर सुबह की व्यस्त आवाजाही के दौरान देखा गया। उनके आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, वे सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक स्टेशन के प्रवेश द्वार पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया, बल्कि सीधे यात्रियों के हाथ में पर्चे थमाए। 
विज्ञापन


1986 से शुरू हुआ सिलसिला, जो पीएम बनने पर भी नहीं टूटा
1987 में नोदा चिबा प्रांतीय विधानसभा के सदस्य चुने गए। 1993 में जापान के निचले सदन में पहुंचे। 2011-2012 में वित्त मंत्री रहने के बाद सितंबर 2011 से दिसंबर 2012 तक जापान के प्रधानमंत्री पद पर रहे। जापान के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पद पर पहुंचने और बाद में पद छोड़ने के बावजूद उन्होंने अपनी इस आदत को कभी नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed