फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: जीवनसाथी से पसंद-नापसंद न मिले तो क्या करें? जानिए कैसे निभाएं रिश्ता

Thu, 08 Aug 2024 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 08 Aug 2024 09:45 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips What To Do If Your Likes-Dislikes Do Not Match With Life Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips: हर इंसान की पसंद और नापसंद अलग-अलग होती है। हालांकि जब दो अलग अलग विचारधाराओं के लोग एक दूसरे के करीब आते हैं या एक रिश्ते में बंध जाते हैं तो हो सकता है कि उनके बीच आपसी तालमेल बैठाने में दिक्कत आए। जीवनसाथी से पसंद-नापसंद न मिलने की समस्या आम हो सकती है। खाने-पीने की छोटी छोटी बातों से लेकर जीवन जीने के सलीके तक कपल एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। ऐसे में उनके बीच क्लेश होना भी लाजमी हो सकता है।



रिश्ते में लोग उम्मीद करते हैं कि साथी उनकी पसंद को अपनाएं और अपने जीवनशैली में उनके अनुरूप बदलाव करे। हालांकि रिश्ते में बदलाव बगावत का काम भी कर सकता है। ऐसे में जीवनसाथी से अलग पसंद होने पर रिश्ते को बिना किसी परेशानी के निभाने के लिए कई कदम उठाए जा सकते हैं। इस लेख के जरिए जानिए अगर जीवनसाथी से पसंद-नापसंद न मिलती हो तो क्या करना चाहिए।

Relationship Tips What To Do If Your Likes-Dislikes Do Not Match With Life Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

संवाद करें

पहले तो, आपको अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत करनी चाहिए। खुलकर बात करने से समस्या के कारण का पता चलता है, साथ ही दोनों को एक दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिलता है। जीवनसाथी की पसंद और नापसंद को समझकर रिश्ते को निभाने में आसानी हो सकती है।

Relationship Tips What To Do If Your Likes-Dislikes Do Not Match With Life Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

समझें और समझाएं

अपने जीवनसाथी के दृष्टिकोण और आपके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें। क्योंकि कभी-कभी, यह दोनों के बीच होने वाली समस्याओं का कारण हो सकता है। ये जानने का प्रयास करें कि जीवनसाथी आपसे क्या उम्मीद रखता है या आपकी क्या आशाएं पार्टनर से हैं, ये भी उन्हें बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips What To Do If Your Likes-Dislikes Do Not Match With Life Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

समाधान की तलाश करें

हर समस्या को खत्म करने के लिए उसका कोई न कोई समाधान होता है, जिसे आपको तलाशना होगा। आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बिठाने के लिए समस्या का समाधान तलाशें। अगर आप दोनों के विचारों और मूल्यों के असहमति है तो समाधान ढूंढने के लिए समझौता करने का प्रयास करें।

विज्ञापन
Relationship Tips What To Do If Your Likes-Dislikes Do Not Match With Life Partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सहानुभूति और सहयोग

एक दूसरे के साथ सहानुभूति रखें और सहयोग का प्रयास करें। एक दूसरे की मदद करें, अगर आपको जीवनसाथी की कोई बात या विचार पसंद नहीं तो उन्हें संयम और शांति से ये बात बताएं, लेकिन उनके विचारों पर अपनी पसंद को थोपने का प्रयास न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed