Happy Hariyali Teej 2024 Wishes : 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज मनाई जा रही है। हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और उपवास करती हैं। तीज का व्रत भी करवाचौथ की तरह निर्जला यानी बिना पानी के सेवन से मनाया जाता है। सुहागिन सुखी पारिवारिक जीवन की कामना के साथ उपवास और पूजा करती हैं तो वहीं कन्याएं मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज मनाती हैं।
Hariyali Teej 2024 Wishes: हरियाली तीज पर खूबसूरत संदेश भेजकर सहेलियों को दें शुभकामनाएं
यहां हरियाली तीज के सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप रिश्तेदारों, दोस्तों और अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।
आयो रे तीज आयो,
मन में उमंग और दिल में तरंग लायो।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
हमेशा आप पर शिव जी की कृपा बनी रहे
मिलता रहे मां पार्वती का आशीर्वाद
जब मनाएं सब मिलकर हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं
आपका प्रेम और सुहाग हमेशा बढ़े
आप दोनों स्वस्थ रहें।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं