फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर रिलेशनशिप में नजर आ रहे हैं ये 4 संकेत, तो हो जाएं सावधान, बिखर सकता है रिश्ता

Mon, 26 Jul 2021 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Jul 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips These four things can end a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब आप किसी प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो आप काफी खुश होते हैं क्योंकि जिंदगी की नई शुरुआत जो हो जाती है। लेकिन इस प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए, ठीक से चलाने के लिए कई चीजों की जरूरत होती है। जरा सी गलती हमारे इस रिलेशनशिप में कड़वाहट घोल सकती है। इसलिए हमें हर एक कदम सावधानी से बढ़ाना पड़ता है। वैसे तो हर कोई अपने इस रिश्ते के प्रति चिंतित होता है, और इसे अच्छे से निभाने के लिए वो हर एक कदम उठाता है जो बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में भी कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनकी वजह से प्यार का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाता है और फिर ये टूट ही जाता है। वहीं, प्यार के रिश्ते में कुछ ऐसे संकेत जरूर नजर आते हैं, जो आपको ये बता सकते हैं कि आपका ये रिश्ता आगे बढ़ सकता है या नहीं। तो चलिए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं, जिनमें आप सुधार करके अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।

Relationship tips These four things can end a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर की बात पर चिढ़ जाना

  • अगर आप अपने पार्टनर की हर एक बात पर चिढ़ने लगे हैं या आपके पार्टनर आपकी बातों से चिढ़ने लगे हैं, तो आपके लिए ये संकेत है कि आपका रिश्ता प्यार के मुश्किल भरे समय से गुजर रहा है। ऐसे में आपको जरूरत है कि आप अपने पार्टनर की बातों को ठीक से समझें, नहीं तो इस रिश्ते में दिक्कतें और भी बढ़ सकती है।
Relationship tips These four things can end a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बोरियत लगना

  • शुरुआत में प्यार के रिश्ते में खुशी और प्रेम दोनों होता है, लेकिन समय के साथ ये चीजें कहीं खो सी जाती हैं। ऐसे में लोगों को अपने रिश्ते में बोरियत लगने लगती हैं, जो कि आपके रिश्ते के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इसलिए आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहिए, उनके साथ बाहर जाना चाहिए, उनके साथ घूमने जा सकते हैं और सरप्राइज तक प्लान कर सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These four things can end a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बात-बात पर झगड़ा होना

  • रिलेशनशिप में थोड़ी बहुत लड़ाई तो होती रहती है, लेकिन जब ये चीजें धीरे-धीरे करके बढ़ने लगती हैं तो फिर रिश्ते में अनबन होने लगती हैं। कई लोग अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर लड़ने-झगड़ने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर की इन बातों पर ध्यान देना चाहिए, और जब वे सही मूड में हों तो आपको उनसे बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
Relationship tips These four things can end a relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बातें न होना

  • कई बार देखा जाता है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ बैठे रहते हैं, लेकिन वे एक-दूसरे से बातें नहीं करते हैं। अपनी परेशानियों और अपनी दिक्कतों को अपने पार्टनर संग साझा नहीं करते हैं, जिसकी वजह से रिश्ते में दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से बातें करनी चाहिए और साथ में समय गुजारना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed