फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर की ये चार बातें प्यार का रिश्ता कर सकती है खराब, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Fri, 01 Dec 2023 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Dec 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: These four habits of your partner can break the relationship
किन कारणों से रिलेशनशिप टूट सकता है? - फोटो : istock

रिश्ता कोई भी हो, उसमें विश्वास की जरूरत होती ही है क्योंकि अगर दोनों लोग एक-दूसरे पर विश्वास नहीं करेंगे, तो फिर रिश्ता टूट भी सकता है। बात अगर प्यार के रिश्ते की करें, तो इसमें एक पार्टनर दूसरे से यही उम्मीद रखता है कि वो उनके बारे में सोचे, उनका ध्यान रखे, उन्हें प्यार करे, उनकी बातें सुने आदि। पर इस बात की कोई गारंटी नहीं कि कौन सा रिश्ता बेहतर चलेगा और कौन सा रिश्ता कुछ पलों में ही टूट जाएगा। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके प्यार का रिश्ता लंबा चले, तो इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना पार्टनर की कुछ आदतें आपका रिश्ता खराब कर सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Relationship Tips: These four habits of your partner can break the relationship
किन कारणों से रिलेशनशिप टूट सकता है? - फोटो : istock

इन आदतों के कारण टूट सकता है रिश्ता:-

मोबाइल चेक करना

  • अगर आपका पार्टनर आपका मोबाइल चोरी-छुपे चेक करता है, तो सावधान हो जाए क्योंकि ये एक गलत आदत है और हो सकता है उसे आप पर शक है। साथ ही पार्टनर अगर अपना मोबाइल आपको नहीं देखने देता है, तो ये आदत भी रिश्ते के लिए खराब हो सकती है।
Relationship Tips: These four habits of your partner can break the relationship
किन कारणों से रिलेशनशिप टूट सकता है? - फोटो : istock

दोस्तों को लेकर गलत सोचना

  • हर किसी के कोई न कोई दोस्त होते हैं। ऐसे में लोग अपने इन दोस्तों संग समय बिताते हैं, उनके साथ घूमने जाते हैं, पार्टी करते हैं आदि। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपको दोस्तों से मिलने से मना करता है या उन्हें छोड़ने को कहता है, तो ये आदत आपके रिश्ते को खराब कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: These four habits of your partner can break the relationship
किन कारणों से रिलेशनशिप टूट सकता है? - फोटो : istock

पैसे वापस न करना

  • जाहिर है कि एक पार्टनर दूसरे पार्टनर की पैसों की भी मदद करता ही है, लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे रोजाना पैसे मांगता है और फिर वापस भी नहीं करता है। तो ऐसे में आपको सोचने की जरूरत है, क्योंकि हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके साथ सिर्फ पैसों के लिए हो।
विज्ञापन
Relationship Tips: These four habits of your partner can break the relationship
किन कारणों से रिलेशनशिप टूट सकता है? - फोटो : istock

शक करना

  • कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी बेवजह शक करने की आदत होती है। इससे आपके रिश्ते में खटास आ जाती है। इसलिए ध्यान रहे कि अगर आपका पार्टनर हर एक छोटी बात को लेकर आप पर शक करता है, तो सावधान हो जाए। इस आदत से आपका रिश्ता टूट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed