फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर अंजान शख्स से कर रहे हैं डेटिंग, तो इन 4 बातों का ख्याल रखना जरूरी

Mon, 12 Jul 2021 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Jul 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips It is important to keep these four things in mind while dating a stranger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक समय था जब परिवार वाले बिना लड़के-लड़की को पूछे हुए उनकी शादी तय कर देते थे। मिलना तो बहुत दूर की बात दोनों एक-दूसरे से बात तक भी नहीं कर पाते थे। सीधा शादी और उसके बाद आगे की जिंदगी चल पड़ती थी। लेकिन अब जमाना बदल चुका है लोग अपनी पसंद के मुताबिक शादी करते हैं और उससे पहले लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, डेटिंग करते हैं आदि। आजकल लोग जान-पहचान के अलावा सोशल मीडिया पर मिलने वाले लोगों से या किसी अन्य तरीके से मिलने वाले लोगों से भी डेट करने लगते हैं। डेट करना तो गलत नहीं है, लेकिन अगर आप किसी अंजान शख्स के साथ डेट पर जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जो जरूरी बातें हम आपको बताने जा रहे हैं, उन्हें लड़का हो या लड़की दोनों को ही ध्यान रखना चाहिए क्योंकि गलत किसी के साथ भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips It is important to keep these four things in mind while dating a stranger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अकेले मिलने जाने से बचें

  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अंजान शख्स से डेटिंग के दौरान अकेले मिलने न जाएं। अपने साथ किसी भरोसेमंद शख्स को लेकर जाएं। अगर आप उसे अपने साथ नहीं ले जाना चाहते हैं या आपको लगे कि सामने वाले शख्स को ये अच्छा नहीं लगेगा। ऐसे में आप अपने उस भरोसेमंद साथी से आपको फॉलो करने के लिए कह सकते हैं, आप पर वो नजर रख सकता है और खतरा होने पर आप उसे सूचित भी कर सकते हैं।
Relationship tips It is important to keep these four things in mind while dating a stranger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मोबाइल को रखें अलर्ट मूड पर

  • आज के दौर में अगर हमारे पास मोबाइल है, तो हम पलक झपकते ही किसी से भी संपर्क कर सकते हैं और मदद भी मांग सकते हैं। आपको अपने मोबाइल को स्विच ऑफ नहीं करना है, डायल नंबर पर अपने भरोसेमंद साथी या पुलिस के नंबर को रखना है। आपको जरा सा भी कुछ गलत होता महसूस हो, तो आपको तुरंत मोबाइल से मदद मांगनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips It is important to keep these four things in mind while dating a stranger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सुनसान या अकेली जगह पर न मिलें

  • आपको कोशिश करनी है कि किसी सुनसान या अकेली जगह पर डेटिंग के लिए न जाएं। किसी होटल या गेस्ट हाउस में बिल्कुल भी न मिलें, इसकी जगह पर आपको पब्लिक प्लेस पर मिलना चाहिए। ऐसी जगह पर जाएं जहां आपके आसपास लोग हों आदि।
विज्ञापन
Relationship tips It is important to keep these four things in mind while dating a stranger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जगह के बारे में किसी अपने को बताकर जाएं

  • कई बार लोगों की आदत होती है कि वे ये नहीं बताते हैं कि वे कहां डेट के लिए जा रहे हैं, जो कि गलत है। सबको नहीं तो अपने किसी ऐसे भरोसेमंद साथी को जरूर जगह के बारे में बताना चाहिए, जो मुसीबत में होने पर आपकी तुरंत मदद कर सके। किस जगह पर आप जा रहे हैं, कितने समय के लिए जा रहे हैं आदि जानकारी जरूर देकर जानी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed