रियलिटी शो बिग बॉस हर सीजन में लड़ाई झगड़ों के साथ साथ मोहब्बत के रिश्तों की वजह से भी सुर्खियों में रहता है, लेकिन सीजन 13 मोहब्बत के मामले में काफी फीका रहा है। अभी तक किसी की भी ठीक से प्रेम कहानी नहीं बन पाई है, अब धीरे-धीरे कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच प्रेम कहानी बनती दिख रही है। इन्हीं में से एक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज है। बीते कुछ एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। हालांकि आज बिग बॉस के घर में आज सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच रोमांटिक टास्क होगा, वहीं माहिरा और विशाल भी मोहब्बत करते नजर आएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं बिग बॉस की सभी सीजन की प्रेम कहानियों के बारे में...
बिग बॉस में सिद्धार्थ और शहनाज ही नहीं इससे पहले भी हो चुकी है नये रिश्तों की शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के सीजन 8 में नजर आए करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल को बिग बॉस के फैन कैसे भूल सकते हैं। शो के दौरान उन दोनों की केमेस्ट्री की चर्चा जोरों पर थी। यहां तक की बिग बॉस से निकलने के बाद भी ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। यहां तक कि उपेन पटेल के साथ करिश्मा तन्ना ने नच बलिए और एमटीवी के शो लव स्कूल में भी काम किया था। लेकिन बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।
बिग बॉस के सीजन 7 में जिसका रोमांस चर्चा में था वो अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी का था। लव बर्ड्स के रूप में पूरे घर में साथ रहने वाले अरमान और तनीषा के रिश्ते को लेकर उस समय काजोल और उनके परिवार वालों के बीच नाराजगी भी थी। लेकिन परिवार वालों की नाराजगी की परवाह न करते हुए तनीषा शो से बाहर निकलने के बाद भी अरमान के साथ लिव इन में थी। लेकिन बाद में मारपीट की खबरों के साथ ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।
बिग बॉस के सीजन 7 में ही एक और कपल चर्चाओं में था। गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच रोमांस भी इस शो में खूब दिखाई दिया था। लेकिन शो से निकलने के मात्र डेढ साल बाद ही दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था।
'बिग बॉस 4' का हिस्सा रहे वीना मलिक और अश्मित पटेल की नजदीकियों की खूब चर्चा हुई। दोनों कई बार एक दूसरे के करीब आते नजर आए लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। दोनों को पूल में मस्ती करते हुए और साथ में समय बिताते हुए घर में सबने देखा। शो के दौरान दर्शकों को ऐसा लगने लगा था कि घर के बाहर आते ही शायद यह दोनों अपने रिश्ते के बारे में कुछ बोलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।