फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगल मदर की मुश्किलें होंगी आसान , बच्चों के साथ इन तरीकों से बनाएं बॉडिंग

Sun, 20 Oct 2019 07:43 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 20 Oct 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Problems of single mother will be easy just follow these steps
- फोटो : social media

मां-बाप बनना हर किसी के जिंदगी का एक हसीन पल होता है। अपने बच्चे को हर रूप से सक्षम बनाना हर मां-बाप की जिम्मेदारी होती है। मां-बाप अपने बच्चों को असली दुनिया दिखाते हैं , उन्हें जीना सिखाते हैंं। लेकिन क्या हो जब ये जिम्मेदारियों का बोझ किसी एक के कंधे पर आ जाएं ?आज के समय में सिगंल पेरेन्टस की तादात काफी है। सिंगल पेरेंट्स होना एक बेहद ही मुश्किल भरी स्थिति होती है। इस स्थिति में सारी जिम्मेदारियों का बोझ एक ही के कंधो पर आ जाता है। सोचिए अगर सिंगल पेरेंट्स एक मां हो तो क्या होगा। ऐसे में एक  सिगंल मदर को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए , जिससे वह अपने बच्चे के और करीब आ पाएंगी। आइए जानते हैं वह बातें जो कर देंगी एक सिंगल मदर की मुश्किलें आसान। 

Problems of single mother will be easy just follow these steps
- फोटो : social media
सकारात्मक रहें

सिंगल मदर के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह अपने जीवन में हमेशा सकारात्मक रहने की कोशिश करें। क्योंकि अब आप एक सिंगल मदर है तो इस स्थिति में आपको सारी जिम्मेदारियां  खुद ही संभालनी  होंगी। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने आप को सकारात्मक रखें और नकारात्मकता को अपने आस-पास भी न भटकने दें। यह बात आपके लिए तो बेहतर होगी ही साथ ही में यह आपके बच्चे पर भी एक अच्छा प्रभाव डालेगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अब आपको सारी जिम्मेदारियां खुद ही संभालनी है , तो ऐसे में आप जितना हो सके उतना चीजों के प्रति सकारात्मक रवैय्या रखें। 

Problems of single mother will be easy just follow these steps
- फोटो : social media
बच्चे को समय दें 

सिगंल मदर  इस बात की गांठ बांध लें कि उन्हें अपने बच्चों को उनका पूरा वक्त  देना ही देना है। भले ही आपके पास हजारों काम हो , या फिर आपका ऑफिस में दिन अच्छा न गुज़रा हो , स्थिति चाहे कुछ भी हो अपने बच्चे के लिए समय निकालना आपका हक बनता है। ऐसा करने से आपके और बच्चे के बीच में रिश्ता और गहरा होगा। ध्यान रहे कि यह समय सिर्फ आप और आपके बच्चे का ही हो  , इस समय में कोई तीसरा व्यक्ति नहीं होना चाहिए। कई बार वक्त की कमी के चलते बच्चे अपनी मां से दूर होने लगते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी मां उनसे प्यार नहीं करती है। इसलिए ऐसा न हो , इसके लिए आप अपने बच्चे को उनका पूरा समय दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Problems of single mother will be easy just follow these steps
- फोटो : social media
माता- पिता दोनों बनें

कोशिश करें कि बच्चे को कभी पिता की कमी न खले। उनके दिमाग में इस तरह का ख्याल तक न आने दें कि अगर  उनके पापा होते तो चीजें कुछ और होती। इसलिए अपने बच्चे को केवल मां का ही नहीं एक पिता का भी प्यार दें। 

विज्ञापन
Problems of single mother will be easy just follow these steps
- फोटो : social media
गुस्सा न करें 

अकेले सारी जिम्मेदारी संभालते वक्त गुस्सा या चिड़चिड़ापन आना लाजमी है। लेकिन अपने गुस्से को थोड़ा काबू करने की कोशिश करें , क्योंकि अगर आप हर बात पर गुस्सा करने लगेंगी तो इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अवाला दूसरों का गुस्सा और अपने काम का गुस्सा अपने बच्चों पर न निकालें। कई बार बच्चे ऐसी हरकतें कर देते हैं जिससे गुस्सा आने लगता है लेकिन उस समय उन्हें डाटने और पीटने की बजाय बच्चे से शांति से बात करें और खुद को भी शांत रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed