{"_id":"6b0229a691741ca929022357","slug":"breast-milk-nutrition-varies-across-countries-norway-tops-in-energy-and-fat-study-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के दूध की ताकत हर देश में अलग: नॉर्वे में सबसे ज्यादा ऊर्जा और वसा; नौ देशों के अध्ययन में बड़ा खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मां के दूध की ताकत हर देश में अलग: नॉर्वे में सबसे ज्यादा ऊर्जा और वसा; नौ देशों के अध्ययन में बड़ा खुलासा
Sun, 22 Nov 2026 05:03 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, जेनेवा।
अमर उजाला नेटवर्क, जेनेवा।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:03 AM IST
सार
नौ देशों की 305 माताओं के दूध पर हुए अध्ययन में पोषण संबंधी अंतर सामने आया। नॉर्वे के दूध में सबसे ज्यादा ऊर्जा और वसा, जबकि फिलीपींस में सैचुरेटेड फैट अधिक मिला।
विज्ञापन
नौ देशों की 305 माताओं के दूध पर हुआ अध्ययन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
मां का दूध बच्चे के लिए प्रकृति का सबसे संपूर्ण आहार माना जाता है, लेकिन इसकी पोषण संरचना दुनिया के हर हिस्से में एक जैसी नहीं होती। नौ देशों की 305 माताओं के दूध पर हुए एक नए अध्ययन में वसा, ओमेगा-3 और मस्तिष्क के विकास से जुड़े खास तत्वों की मात्रा में बड़ा अंतर सामने आया है।
विज्ञापन
नॉर्वे की माताओं के दूध में सबसे अधिक ऊर्जा और वसा मिली, जबकि इटली में इनकी मात्रा सबसे कम रही। फिलीपींस के दूध में सैचुरेटेड फैट अधिक था तो नॉर्वे में ओमेगा-3 का अनुपात सबसे ज्यादा मिला। स्विट्जरलैंड स्थित नेस्ले रिसर्च और नीदरलैंड के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ग्रोनिंगन के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन किया। इसके निष्कर्ष वैज्ञानिक जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुए हैं। शोध में फ्रांस, इटली, नॉर्वे, पुर्तगाल, रोमानिया, स्पेन, स्वीडन, फिलीपीन और सिंगापुर की माताओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
प्रसव के 21 दिन बाद लिए गए नमूने
शुरुआत में 450 मां-शिशु जोड़ों के आंकड़े जुटाए गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के विकास मानकों के अनुसार सामान्य रूप से बढ़ रहे 364 शिशुओं की पहचान हुई। इनमें से 305 माताओं के दूध के नमूनों की जांच की गई। ये नमूने प्रसव के 21 दिन बाद लिए गए थे। वैज्ञानिकों ने इनमें ऊर्जा, प्रोटीन, वसा, लैक्टोज, फैटी एसिड और गैंग्लियोसाइड की मात्रा मापी। अध्ययन में 100 मिलीलीटर दूध में औसतन 71.24 किलो कैलोरी ऊर्जा मिली।
विज्ञापन
