फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिप्स: ये हैं वो चार बातें, जो मां-बेटी के रिश्ते में ला सकती हैं दरार, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां?

Tue, 23 Nov 2021 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Nov 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Four reasons for the rift in the mother daughter relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हमारे आसपास कई ऐसे रिश्ते होते हैं, जिनकी लोग मिसाल देते हैं और इन रिश्तों का आपसी प्यार देखते ही बनता है। लेकिन बात जब मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते की आती है, तो इसके सामने बाकी सभी रिश्ते छोटे नजर आते हैं। इस रिश्ते में अपनापन, प्यार, इज्जत, सम्मान, दुलार, एक-दूसरे के प्रति समर्पण, त्याग और ईमानदारी साफ झलकती है। मां अपनी बेटी को नौ महीने तक पेट में रखती है और इसके बाद जब वो इस दुनिया में आती है, तो मां अपनी बेटी को हर वो एक खुशी देती है, जिसकी वो हकदार होती है। वहीं, बेटियां भी अपनी मां के लिए हर एक चीज करती हैं। लेकिन कई बार मां या बच्चे एक-दूसरे को कुछ ऐसा कह देते हैं, जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार तक आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि इन बातों का जाना जाए, और इनसे दूरी बनाएं। तो चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में...

Four reasons for the rift in the mother daughter relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रोक-टोक करने से बचें

  • बेटियों की चिंता करना, उनकी फिक्र करना एक मां का फर्ज होता है। लेकिन कई बार इस चिंता के बीच आप अपनी बेटी को कोई भी काम करने से, कहीं जाने से इतना रोकने लगते हैं कि इसकी वजह से आपके रिश्ते में तक दरार आ सकती है।
Four reasons for the rift in the mother daughter relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तुलना करने से बचें

  • दूसरों के बच्चों से अपनी बेटी की तुलना नहीं करनी चाहिए। जब किसी दूसरे का बच्चा आगे बढ़ता है या कुछ बेहतर काम करता है, तो मां अपनी बेटी को इसको लेकर सुना देती है। ऐसे में बच्चे इस बात को दिल पर ले लेते हैं और फिर दोनों के रिश्ते में खटास आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four reasons for the rift in the mother daughter relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गलतियों पर डांटे नहीं

  • एक बेटी जब जाने-अनजाने कोई गलती कर देती है, तो एक मां उसे डांटने लगती है। जबकि डांटने से बच्चे सुधरते नहीं बल्कि और बिगड़ते हैं। इसलिए गलती होने पर बेटी को समझाएं। अगर आप बेटी को डाटेंगे, तो इससे वो आपसे दूर होने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
Four reasons for the rift in the mother daughter relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शादी का दबाव डालने से बचें

  • अमूमन देखा जाता है कि मां अपनी बेटियों की शादी को लेकर सपने देखती हैं, लेकिन कई मां अपनी बेटी पर शादी करने को लेकर दबाव बनाती हैं। जबकि आपको अपने बेटी के फैसले का सम्मान करना चाहिए, फिर चाहे वो शादी करे या न करें। हां आप उससे इस पर बात जरूर कर सकते हैं, लेकिन दबाव डालने से दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed