फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चे की उम्र है 10 साल तो जरूर सिखाएं ये बातें, तभी उसे मिलेंगे सही संस्कार

Tue, 13 Aug 2024 09:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 13 Aug 2024 09:24 AM IST
सार

अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है, तो उसे अभी से कुछ बातें जरूर सिखाएं। ताकि बड़े होने के बाद उसके अंदर संस्कार की कमी न आए। 

विज्ञापन
parenting tips for 10 year old baby in hindi
बच्चे की उम्र है 10 साल तो उसे जरूर सिखाएं ये बातें - फोटो : Istock

एक समय था जब लोग अपने बच्चों को काफी छोटे से ही सख्ती बरते हुए संस्कार का पाठ पढ़ाने लगते हैं, लेकिन आज का समय बदल गया है। आजकल लोग अपने बच्चों पर सख्ती बरतना नहीं चाहते, जिस वजह से कई बार बच्चे काफी जिद्दी बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप आप चाहते हैं, कि आपका बच्चा जिद्दी न बनें, तो अपने बच्चे को अभी से कुछ बातें अवश्य सिखाएं।



दरअसल, आपकी सूकून भरी जिंदगी के लिए ये बेहद जरूरी है, कि आपका बच्चे में संस्कार हों। ऐसे में अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है, तो अभी से उसे कुछ बातें अवश्य सिखाएं। बच्चों के जहन में अगर ये बातें बस जाएंगी, तो उन्हें आगे जाकर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हम 10 साल के उम्र के बच्चों को सिखाने की बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस उम्र के बच्चे जल्दी सीखते भी हैं, और चीजों को अच्छी तरह समझते भी हैं। 

parenting tips for 10 year old baby in hindi
बच्चे की उम्र है 10 साल तो उसे जरूर सिखाएं ये बातें - फोटो : istock

हर किसी का आदर करना

अपने बच्चे को ये सिखाएं कि वो कभी किसी का अनादर न करें। उन्हें छोटे से ही ये सिखाएं कि वो हर किसी से सम्मानपूर्वक बात करें। ये एक ऐसी आदत है, जो एक बार पड़ जाए तो आखिरी दम तक नहीं छूटती।

parenting tips for 10 year old baby in hindi
बच्चे की उम्र है 10 साल तो उसे जरूर सिखाएं ये बातें - फोटो : pixabay

सिखाएं अपना काम करना

छोटे बच्चे अक्सर अपने पैरैंट्स पर निर्भर होते हैं। ऐसे में अब बढ़ती उम्र में उन्हें अपने छोटे-छोटे काम करना सिखाएं। ताकि उन्हें स्कूल में भी किसी तरह की कोई परेशानी न हो। अगर वो अपना काम खुद से करेंगे तो उन्हें कहीं जानें में भी परेशानी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
parenting tips for 10 year old baby in hindi
बच्चे की उम्र है 10 साल तो उसे जरूर सिखाएं ये बातें - फोटो : Pexels.com

सौंपें जिम्मेदारी

अपने छोटे बच्चे को संस्कारी बनाने के लिए उसे 10 साल की उम्र से ही जिम्मेदारी सौंपना शुरू कर दें। जैसे कि आप उन्हें कह सकते हैं, कि वो आपके साथ पौधों में पानी डालें, या फिर आप उनसे छोटे-मोटे काम करा सकते हैं। 

विज्ञापन
parenting tips for 10 year old baby in hindi
बच्चे की उम्र है 10 साल तो उसे जरूर सिखाएं ये बातें - फोटो : Istock

सिखाएं पैसे की अहमियत

ये सबसे जरूरी पाठ है। अपने बच्चे को इस चीज का एहसास जरूर कराएं कि पैसे की कितनी अहमियत है। इसके साथ ही उन्हें ये भी बताएं कि आप कितनी मेहनत से पैसे कमा रहे हैं। कम उम्र से उनके हाथ में थोड़े पैसे दें, ताकि वो मनी मैनेज करना सीख पाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed