{"_id":"6b0c20f17487b0ab3a002c25","slug":"ayush-emerged-victorious-in-the-100-meter-race-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123586-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: 100 मीटर दौड़ में आयुष ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: 100 मीटर दौड़ में आयुष ने मारी बाजी
Sun, 29 Nov 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
उत्तरकाशी। पुलिस लाइन मैदान ज्ञानसू में ऋषिराम शिक्षण संस्थान जोशियाड़ा की चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज और खो-खो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ जनक सिंह पंवार ने किया। 100 मीटर दौड़ में आयुष रायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खो-खो प्रतियोगिता में आजाद हाउस विजेता रहा। शतरंज में अनंत नौटियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अरिवंद जगूड़ी ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के सीनियर विंग के प्रधानाचार्य डॉ. एसके मिश्रा और जूनियर विंग के प्रधानाचार्य पीएम सेमवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद