कोरोना काल के बाद एक बार फिर ऑफिस में पुराने तरीके से काम शुरू हो चुका है। आप भी अगर ऑफिस जाने लगे हैं तो कई पुराने और नए चेहरे नजर आते होंगे। अपने दिन का आधे से ज्यादा समय आप ऑफिस में बिताते हैं। ऐसे में साथ काम करने वाले कर्मचारियों से अच्छा रिश्ता होना जरूरी है। कुछ कलीग्स से आपकी दोस्ती भी होती है। ऑफिस में भी आपका अपना एक फ्रेंड सर्किल होता है जिनके साथ आप ऑफिस में अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं। ये मानसिक सेहत के लिए और काम के बोझ के बीच रिलैक्स होने के लिए जरूरी भी होता है। हालांकि ऑफिस कलीग्स के साथ बातचीत शुरू होना एक बात है लेकिन उनके साथ बेहतर रिलेशन मेंटेन करना दूसरी बात। अगर आप चाहते हैं कि कलीग्स के बीच आपका इंप्रेशन अच्छा हो और वह लोग आप पर भरोसा करें तो कुछ जरूरी टिप्स को अपनाकर आप अपने ऑफिस लाइफ का मजेदार और बेहतर बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कलीग्स के साथ बेहतर रिश्ते बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
Office Tips: ऑफिस में साथी कर्मचारियों के साथ बनाना चाहते हैं अच्छा रिलेशन, तो अपनाएं ये तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीग्स के साथ अच्छा रिलेशन बनाने के टिप्स
टीमवर्क का रखें ध्यान
आप ऑफिस में काम के दौरान टीमवर्क का ध्यान रखें। एक दूसरे की मदद करें। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। साथ ही सहकर्मियों के साथ संपर्क बनाएं रखें। इससे काम भी बेहतर होगा। आपके साथ ही पूरी टीम की परफॉर्मेंस भी अच्छी होगी।
गाॅसिप न करें
अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में सहकर्मी आपको सम्मान दें और काम का माहौल भी सकारात्मक बना रहे तो ऑफिस के गाॅसिप से बचें। दफ्तर में लोगों के पीठ पीछे उनकी बुराई न करें। ऐसा करने से आपकी निगेटिव छवि बनती है। साथ ही आपके बारे में भी लोग गाॅसिप और बुराई करते हैं।
मतभेद होने पर संयम बनाए रखें
ऑफिस में अलग अलग विचारधारा के लोग होते हैं। सबकी अपनी पसंद या सोचने समझने का तरीका होता है। हो सकता है कि आपका उनसे वैचारिक मतभेद हो जाए। ऐसे में उनके विचारों को भी इज्जत दें, न कि मजाक बनाएं। किसी भी तरह के मतभेद को अवॉयड करें। मतभेद की स्थिति में भी संयम बनाए रखें।
सहकर्मियों की करें मदद
आप लगभग 7 से 8 घंटे अपने सहकर्मियों के साथ होते हैं। ऐसे में उनके अच्छे और बुरे वक्त में उनका साथ दें। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करें। कोई जूनियर को वर्कर है तो उसे सिखाएं और अच्छे काम के लिए मोटिवेट करें।