अबकी गुस्सा हो जाऊं तो ऐसे मनाना...डियर ब्वाय फ्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ मीठा खिलाना
मैं नाराज हो जाऊं तो सबसे पहले मेरे फेवरेट ब्रांड की चॉकलेट मेरे लिए लेकर आना। पहले तो मैं लूंगी नहीं मगर मिन्नतें करके मुझे खिलाना।
कान पकड़कर सॉरी बोलना
अपनी गलती सबसे पहले मान लेना। कान पकड़कर सॉरी कहना और मुझे मनाना।
गुलदस्ता न सही एक फूल ले आना
वैसे तो गुलदस्ता लेकर आना। नहीं तो कम से कम एक फूल ही ले आना। और हां फूल को थोड़ा डेकोरेट करके लाना। मुझे लगे कि तुमने मेरे लिए कुछ मेहनत की है।
मैं निकालूं भड़ास तो चुप रहना
मैं गुस्सा हूं तो जाहिर है भड़ास तो निकालूंगी ही। लेकिन उस वक्त बिल्कुल मेरी गलती मत बताना। केवल सुनना। मेरी पूरी भड़ास निकलने तक चुप रहना।