आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग अपने बॉस के काफी खास होते हैं जबकि इसके विपरीत कुछ लोग इसी उलझन में उलझे रहते हैं कि वो ऐसा क्या करें कि उनके बॉस उनसे नरमी से पेश आएं। अगर आप भी ऐसी ही किसी उलझन का सामना कर रहे हैं तो आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके अपने परेशानी का सलुशन पाएं।
बनना चाहते हैं बॉस के 'फेवरेट' तो जल्दी से कर लें ये काम
समय की कद्र करें
कोशिश करें कि आप हमेशा समय पर अपने ऑफिस पहुंच जाएं। जो लोग समय पर ऑफिस जाते हैं बॉस के सामने उनकी छवि हमेशा सकारात्मक बनी रहती है।
बुराई करने से बचें
अक्सर ऑफिस में बैठे लोग बॉस के हटते ही उनकी बुराइयों में लग जाते हैं। आपको ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हमेशा 'बॉस इज ऑलवेज राइट' के सिद्धांत को याद रखें। बॉस की फटकार को भी पॉजीटिव तरीके से लेकर सोचें कि उन्होंने कोई बात आपके भले के लिए ही कही होगी।
चापलूसी से बचे
ऑफिस में कामचोरी करके बॉस के खास बनने के शॉर्टकट को अपनाने से बचें। ऐसा करने से आप अपना ही नुकसान करेंगे साथ ही बाकी लोगों की नजरों में बॉस के चमचे कहलाएंगे। अपना काम पूरी मेहनत से करके खुद को साबित करें।
इनिशिएटिव लें
बॉस को ऐसे लोग हमेशा पसंद होते हैं जो उन्हें टेंशन फ्री रखें। हर काम को बोलने से पहले ही कर दें। ऐसा करने के लिए आपको खुद से पहल करके हर काम में इनिशिएटिव लेना होगा।