फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेन हेल्थ: याददाश्त और एकाग्रता के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट है बेहतर, जानिए क्या कहती है रिसर्च

Sat, 10 Oct 2026 09:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Oct 2026 09:40 AM IST
सार

अखरोट और बादाम दोनों मस्तिष्क की सेहत के लिए उपयोगी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। किशोरों पर हुए एक अध्ययन में अखरोट के सेवन से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार के संकेत मिले। अखरोट ओमेगा-3 का स्रोत है, जबकि बादाम विटामिन-ई और मैग्नीशियम देता है।

विज्ञापन
Can Eating Walnuts Improve Focus and Cognitive Health Almonds and Walnuts benefits
अखरोट - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में सभी लोगों को नट्स जरूर शामिल करना चाहिए। सूखे मेवों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मस्तिष्क से लेकर हृदय रोगों तक में लाभकारी हो सकते हैं। विशेषतौर पर मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट और बादाम को विशेष लाभकारी माना जाता रहा है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है जो मस्तिष्क के विकास , कार्यक्षमता और स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए लाभकारी है।



एक अध्ययन में कहा गया है कि अखरोट और बादाम संज्ञानात्मक क्षमता में कमी और न्यूरोडीजेनेरेटिव समस्याओं को कम करने वाले एजेंट हो सकते हैं। बच्चों को नट्स जरूर देने चाहिए, जिससे उनमें मानसिक विकास को बेहतर किया जा सके।

अखरोट और बादाम में ऐसा क्या है जो इसे ब्रेन हेल्थ के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है और इनमें से सबसे लाभकारी कौन सा नट्स है, आइए इस बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Can Eating Walnuts Improve Focus and Cognitive Health Almonds and Walnuts benefits
ब्रेन के लिए फायदे - फोटो : Freepik.com

अखरोट खाने से दिमाग को क्या फायदा होता है?

अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) नाम का ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह मस्तिष्क के सामान्य विकास और कोशिकाओं के कामकाज में भूमिका निभाता है।

स्पेन के शोधकर्ताओं ने 11 से 16 साल की उम्र के 700 किशोरों पर अध्ययन किया। प्रतिभागियों को छह महीने तक रोजाना 30 ग्राम अखरोट खाने के लिए कहा गया। अध्ययन में कम से कम 100 दिनों तक अखरोट खाने वाले किशोरों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता से जुड़े सकारात्मक बदलाव देखे गए। हालांकि, इससे यह साबित नहीं होता कि अखरोट अकेले याददाश्त बढ़ा सकता है या किसी बीमारी का इलाज कर सकता है।

Can Eating Walnuts Improve Focus and Cognitive Health Almonds and Walnuts benefits
बादाम खाने के फायदे - फोटो : Freepik

बादाम दिमाग के लिए कैसे फायदेमंद है?

बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन ई कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है। वहीं, मैग्नीशियम तंत्रिका तंत्र के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है।
 

  • बादाम में मौजूद असंतृप्त वसा भी संतुलित आहार का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, बादाम खाने से याददाश्त बढ़ने की गारंटी नहीं है। इसके फायदे संपूर्ण आहार और जीवनशैली के साथ समझना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Eating Walnuts Improve Focus and Cognitive Health Almonds and Walnuts benefits
अखरोट के फायदे - फोटो : freepik.com

अखरोट या बादाम, कौन ज्यादा फायदेमंद है?
 

  • अखरोट: ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है।
  • बादाम: विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर देता है।


इसलिए किसी एक को हर व्यक्ति के लिए बेहतर नहीं कहा जा सकता। ओमेगा-3 के पौधों से मिलने वाले स्रोत के लिए अखरोट अच्छा विकल्प है, जबकि विटामिन ई और मैग्नीशियम के लिए बादाम उपयोगी है। दोनों को संतुलित मात्रा में खाया जा सकता है।

विज्ञापन
Can Eating Walnuts Improve Focus and Cognitive Health Almonds and Walnuts benefits
ड्राई फ्रूट्स के फायदे - फोटो : Freepik.com

रोज कितने अखरोट और बादाम खाने चाहिए?

शोधकर्ता मानते हैं कि अखरोट और बादाम दोनों मस्तिष्क के लिए लाभकारी हैं, कौन ज्यादा फायदेमंद है यह व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति की जरूरत और जरूरतों पर निर्भर करता है।

अन्य नट्स की तुलना में, अखरोट दो गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं, जो संज्ञानात्मक गिरावट को कम करने में लाभकारी हैं। दूसरी ओर, बादाम के फायदों में इसमें कैल्शियम, विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और स्वस्थ वसा प्रदान के लिए फायदेमंद हैं। आहार में इन दोनों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed