Mothers Day 2025 Gift For Mom: मदर्स डे हर मांं को समर्पित दिन है। इस दिन बच्चे अपनी मां को खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। शुरुआत मां के लिए खास और पसंदीदा तोहफे से होती है। बच्चे हफ्तों पहले से मां के लिए क्या गिफ्ट लेना है, इसका विचार करने लगते हैं। जो बच्चे कमाते नहीं हैं, वह पाॅकेट मनी एकत्र करना शुरू कर देते हैं ताकि मां के लिए उनकी पसंद का तोहफा लिया जा सके। हालांकि कई बच्चे ऐसे भी होंगे, जिन्हें इस बार गिफ्ट खरीदना या तो याद नहीं रहा होगा या अब तक उन्हें मां के लिए कोई उपयुक्त गिफ्ट मिला ही नहीं।
Mothers Day 2025: मम्मी के लिए गिफ्ट खरीदना भूल गए हैं तो परेशान न हों, ये चीजें देखकर खुश हो जाएंगी मां
Mothers Day 2025 Gift For Mom अगर आप मां के लिए अब तक गिफ्ट नहीं खरीद पाए और आखिरी समय में कुछ खास देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो यहां कुछ आसान, प्यारे और दिल छू लेने वाले लास्ट मिनट गिफ्ट आइडिया बताए जा रहे हैं। इन गिफ्ट को पाकर मां खुश हो जाएंगी।
मां के लिए कुकिंग
अगर आप मां के लिए तोहफा नहीं खरीद पाए, तो अपने हाथों से उनके लिए तोहफा तैयार कर सकते हैं। मदर्स डे पर मां की पसंदीदा खाने की चीज खुद से बनाकर उनके सामने परोस सकते हैं। अब चाहे पराठा हो, खीर हो या कोई केक, जो भी मां को पसंद हो और बनाना आसान लगे, खुद से बनाकर उन्हें खिलाएं। मां को सारा दिन आराम दीजिए और उनके लिए आप खाना पकाइए। इससे उनका दिल खुश हो जाएगा।
Mothers Day Card Messages: मां को लिखकर बताएं दिल की बात, पढ़ते ही आपको लगा लेंगी गले
मां की करें दिनभर मदद
अगर मदर्स डे मां को समर्पित दिन है तो आज का दिन उनके लिए सुकून भरा होना चाहिए। मां को मदर्स डे पर पूरी तरह से आराम दीजिए। घर के सारे छोटे-बड़े काम आप कर लीजिए। इससे बेहतर गिफ्ट मां के लिए क्या हो सकता है। सबसे पहले तो वह मां जो 356 दिन बिना किसी छुट्टी और सैलरी के पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं, उन्हें एक दिन की छुट्टी मिलेगी, जिसमें वह अपने मन मुताबिक आराम कर सकती हैं, घूमने जा सकती हैं या मूवी देख सकती हैं। दूसरी बात जब मां अपने बच्चों को घर के काम करते या जिम्मेदारी संभालते देखती हैं तो आश्वस्त हो जाती हैं कि उनका बच्चा अब समझदार हो गया है।
Mothers Day 2025: मदर्स डे पर जाएं मंदिर, मम्मी संग करें इन धार्मिक स्थलों की यात्रा
घर पर मिनी स्पा
मदर्स डे पर मां को रिलैक्स महसूस कराना चाहते हैं तो क्यों न उनके लिए घर को मिनी स्पा में बदल दें। थोड़ा सा फेस पैक, हल्की मसाज, गर्म पानी से पैर डुबोकर पैडिक्योर, इन तरीकों को अपनाकर आप मां के लिए घर पर ही एक छोटा स्पा डे बना सकते हैं। ये मां के लिए गिफ्ट भी होगा और सेल्फ केयर का मौका भी है।
पौधा
अगर आप मां को कोई तोहफा देना चाहते हैं जो सालों साल उनके पास रहे और यादगार बन जाए तो उन्हें एक छोटा सा पौधा दे सकते हैं। पास की नर्सरी से कोई छोटा सुंदर पौधा ला सकते हैं। यह बेहतरीन और लंबे समय तक टीके रहने वाला गिफ्ट बन सकता है। मां के साथ मिलकर पौधे को घर के गार्डन या गमले में रोप सकते हैं।
Mothers Day 2025: सिर्फ 500 रुपये में खरीदें मां के लिए पसंदीदा तोहफा, मदर्स डे पर करें गिफ्ट