Mothers Day 2025 Gift Ideas : मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है। मदर्स डे मां के मातृत्व को सम्मान देने, हमारे जीवन में उनकी भूमिका और योगदान की सराहना करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी मां को खास महसूस कराने का प्रयास करते हैं। बच्चे मां की ममता और प्रेम के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। इसके लिए कई छोटे- छोटे प्रयास करते हैं, जैसे मां को सरप्राइज देकर, उनके लिए पार्टी आयोजित कर सकते हैं या तोहफा दे सकते हैं। मां के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
Mothers Day 2025: सिर्फ 500 रुपये में खरीदें मां के लिए पसंदीदा तोहफा, मदर्स डे पर करें गिफ्ट
Mothers Day 2025 Gift Ideas अगर आपका बजट 500 रुपये के अंदर है और आप मदर्स डे पर अपनी मां को एक प्यारा सा गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ बेहतरीन और सस्ती गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं, जो मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
खूबसूरत कप या मग
मदर्स डे पर मां को कोई ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जिसे देखते ही उन्हें आपकी याद आ जाए तो स्पेशल मग या कप गिफ्ट में दे सकते हैं। कप पर मां की फोटो या प्यारा सा मैसेज प्रिंट करवा सकते हैं। रोजाना जब वह चाय या कॉफी पिएंगी तो आपके प्यार का अहसास होगा। कस्टमाइज्ड मग लगभग 200 से 400 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
Happy Mothers Day 2025: इन वॉलपेपर के जरिए दें मदर्स डे की शुभकामनाएं, मां को भेजें प्यारा सा पैगाम
सूती दुपट्टा या स्टोल
गर्मियों के मौसम में धूप और पसीने से राहत पाने के लिए मां को दुपट्टा या स्टोल दे सकते हैं जो कि हल्का और स्टाइलिश तोहफा होगा। यह मां के वॉर्डरोब में नया रंग भरने वाला गिफ्ट है जो कि कभी भी उनके काम आ सकता है। एक अच्छा दुपट्टा लगभग 300 रुपये तक आसानी से मिल जाएगा।
हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड
मां को अपने हाथों से बना कोई खास तोहफा देना चाहते हैं तो उनके लिए ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं। घर पर खूबसूरत सा ग्रीटिंग कार्ड बनाएं, जिसमें मां के लिए सुंदर सा संदेश लिख सकते हैं। चाहें तो फोटो कोलाज बनाकर भी गिफ्ट कर सकते हैं। एक ग्रीटिंग कार्ड या कोलाज बनाने में लगभग 100 से 300 रुपये का खर्च आ सकता है।
खूबसूरत पौधा
मां को घर में हरियाली और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला तोहफा देना चाहते हैं तो इनडोर प्लांट गिफ्ट में दें। उन्हें तुलसी, मनी प्लांट या लकी लक बांस गिफ्ट कर सकते हैं। घर पर गार्डन एरिया, या गमले हों तो फूलों वाला कोई पौधा तोहफे में दें। इस तरह का गिफ्ट 300 से 500 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
Mothers Day 2025: महिलाएं जरूर कराएं ये पांच हेल्थ चेकअप, ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों का चल जाए पता