फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Name: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद जन्मे बच्चे का रखें ऐसा नाम, जो बने देश प्रेम का प्रतीक

Fri, 09 May 2025 05:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 09 May 2025 05:42 PM IST
सार

Patriotic Names For Baby यहां बच्चों के लिए कुछ ऐसे नामों की सूची दी जा रही है, जो देशप्रेम की भावना से ओतपोत हैं। ये नाम साल 2025 में भारतीय सेना द्वारा आतंक के खिलाफ हुई कार्रवाई को दर्शाने वाले हो सकते हैं।

विज्ञापन
Operation Sindoor Patriotic Names For Baby Boy And Girl Deshbhakt Name in hindi
बच्चे के लिए देशभक्ति से प्रेरित नाम - फोटो : Adobe

 

Patriotic Names For Baby: भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर देशवासी के आंखों में आंसू और गुस्सा था। दुख था अपनों को खोने का तो वहीं गुस्सा था आतंक को हराने व बदला लेने का। जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में बने आतंकी ठिकानों पर हमला किया और कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। सेना के इस मिशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ पहलगाम पीड़ितों का बदला नहीं, बल्कि हर देशवासी का बदला है। आतंकियों पर हुए भारत के इस एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमला किया। हर देश प्रेमी आतंक और आतंक को संरक्षण दे रहे पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहता है। भारत-पाकिस्तान तनाव की स्थिति के बीच अगर आपके घर पर नन्हा मेहमान आ रहा है तो उसको ऐसा नाम दें जो देश प्रेम का प्रतीक और साक्षी दोनों बने। 

यहां बच्चों के लिए कुछ ऐसे नामों की सूची दी जा रही है, जो देशप्रेम की भावना से ओतपोत हैं। ये नाम साल 2025 में भारतीय सेना द्वारा आतंक के खिलाफ हुई कार्रवाई को दर्शाने वाले हो सकते हैं।

Operation Sindoor Patriotic Names For Baby Boy And Girl Deshbhakt Name in hindi
बेटी के लिए नाम - फोटो : adobe stock

बेटी के लिए देशभक्ति वाले नाम 

सिंदूरी

पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने ज्यादातर महिलाओं के सिंदूर उजाड़ दिए थे। इसलिए भारतीय सेना ने बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। आतंक के खिलाफ इस सफल आंदोलन की याद में आप अपनी बेटी का नाम सिंदूरी रख सकते हैं।

व्योमिका

भारतीय सशस्त्र बल की ओर से आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग की जिम्मेदारी नारी शक्ति के नाम रही। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने हर किसी का ध्यान खींचा। यह दोनों अफसर नारी शक्ति मिसाल हैं। आप इन नामों से प्रेरित होकर अपनी बेटी का नाम व्योमिका रख सकते हैं। 

Operation Sindoor Patriotic Names For Baby Boy And Girl Deshbhakt Name in hindi
बेटी के लिए नाम - फोटो : adobe stock

शिवांगी

भारत के बेड़े में फ्रांस से आया लडाकू विमान राफेल शामिल है। राफेल फाइटर जेट को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट शिवांगी सिंह हैं। आप लड़ाकू विमान की साहसी महिला पायलट के नाम से प्रेरणा लेकर अपनी बेटी का नाम शिवांगी रख सकते हैं। 


शौरी

सेना के वीरों या शौर्य को दर्शाते हुए अपनी बेटी का नाम शौरी रख सकते हैं। शौर्य संस्कृत भाषा से लिया गया शब्द है। इस नाम का अर्थ बहादुरी या साहस होता है। बेटी के लिए शौरी नाम उपयुक्त रहेगा, जिसका अर्थ वीरता से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Operation Sindoor Patriotic Names For Baby Boy And Girl Deshbhakt Name in hindi
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

देशभक्ति से प्रेरित बेटे का नाम


अभिनंदन

अभिनंदन नाम का अर्थ है, आनंद, संतोष या प्रोत्साहन। भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्थमान हैं जो कि मिग 21 बाइसन लड़ाकू पायलट है। साल 2019 में उन्हें पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था, हालांकि बाद में उनकी स्वदेश वापसी कराई गई थी। वायुसेना के इस साहसी लड़ाकू पायलट के नाम पर बेटे का नाम अभिनंदन रख सकते हैं।


साहस

जब देश प्रेम की बात आती है, जो राष्ट्र के नाम सम्मान के लिए खून में उबाल खुद ब खुद आ जाता है। देशप्रेम साहस की भावना के साथ आता है। बेटे के लिए यह नाम काफी प्रेरणादायक हो सकता है। साहस का अर्थ हिम्मत या प्रचंडता होता है। 

विज्ञापन
Operation Sindoor Patriotic Names For Baby Boy And Girl Deshbhakt Name in hindi
बेटे के लिए नाम - फोटो : Freepik

आकाश

भारत में ही तैयार 'आकाश' सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली है। आकाश मिसाइल का इस्तेमाल पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नाकाम करने के लिए किया गया। आप अपने बेटे को आकाश नाम भी दे सकते हैं। आकाश का दूसरा अर्थ आसमान से भी है।

विक्रांत

आईएनएस विक्रांत भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है। विक्रांत का अर्थ साहसी से है। इस जहाज का आदर्श वाक्य "जयेम सम् युद्धस्पृध:" है। इसका अर्थ है, मैं उन लोगों को हराता हूं जो मुझे चुनौती देने का साहस करते हैं। बेटे के लिए कोई साहसिक और देश प्रेम को व्यक्त करने वाला नाम रखना चाहते हैं तो विक्रांत नाम रख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed