फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Mata Ki Jay: वीर सैनिकों और उनकी माताओं को समर्पित करें मदर्स डे, संदेश भेजकर कहें 'भारत माता की जय'

Sun, 11 May 2025 07:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 11 May 2025 07:29 AM IST
सार

Bharat Mata Ki Jay: सोशल मीडिया पर इन संदेशों के माध्यम से पूरी दुनिया को बताएं कि हमें हमारे राष्ट्र पर गर्व है और हमारी धरती मां की रक्षा के लिए हर भारतीय हमेशा तैयार रहता है। भारत माता की जय की गूंज इन वॉलपेपर के माध्यम से दुनियाभर में पहुंचाते हुए मदर्स डे मनाएं।

विज्ञापन
Mothers Day 2025 Wishes Quotes Slogan Deshbhakti ke Nare bharat mata ki jai images Wallpapers in hindi
मदर्स डे पर करें भारत माता को सलाम - फोटो : Adobe

Mothers Day 2025 Wishes: दुनियाभर में 11 मई 2025 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। मदर्स डे मां के लिए समर्पित खास दिन है। भारतीयों के लिए जन्म देने वाली मां जितनी अहम है, उतना ही अहम है राष्ट्र और भारत माता। हाल ही में भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। उन की माओं ने अपने सपूतों को भारत माता के सम्मान और देशवासियों की रक्षा के लिए तिलक कर बॉर्डर पर भेजा। ऐसे में इस मदर्स डे को उन सभी माताओं को समर्पित करें जिन्होंने देश के लिए अपने सपूतों को विदा किया। उन मांओं को भी नमन किया जाना चाहिए जिनके बेटे जंग के मैदान में शहीद हुए। 



इस बार का मदर्स डे भारतीय सेना के हर सैनिक की मां के नाम करते हुए पूरे देशवासियों को संदेश भेजें और उनके त्याग और समर्पण के लिए उन्हें नमन करें। यहां कुछ शानदार और गौरवपूर्ण संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें सभी देशवासियों को भेजकर देशप्रेम की भावना को फैला सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन संदेशों के माध्यम से पूरी दुनिया को बताएं कि हमें हमारे राष्ट्र पर गर्व है और हमारी धरती मां की रक्षा के लिए हर भारतीय हमेशा तैयार रहता है। भारत माता की जय की गूंज इन वॉलपेपर के माध्यम से दुनियाभर में पहुंचाते हुए मदर्स डे मनाएं।

Mothers Day 2025 Wishes Quotes Slogan Deshbhakti ke Nare bharat mata ki jai images Wallpapers in hindi
मदर्स डे पर भारत माता को करें सलाम - फोटो : Amar Ujala


मां की गोद में सुकून है,
माटी की सौंधी खुशबू में जुनून है।
भारत मां का आंचल भी वैसा ही,
जहां प्रेम है, त्याग है, बलिदान का जुनून है।

भारत माता की जय

Mothers Day 2025 Wishes Quotes Slogan Deshbhakti ke Nare bharat mata ki jai images Wallpapers in hindi
मदर्स डे पर भारत माता को करें सलाम - फोटो : Amar Ujala


सरहद पर खड़े जवानों की मां भी मां है,
जो बेटे को वतन के नाम कर देती है।
मदर्स डे पर सलाम उस मां को,
जो देशभक्ति का असली अर्थ सिखा देती है।

भारत माता की जय

विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2025 Wishes Quotes Slogan Deshbhakti ke Nare bharat mata ki jai images Wallpapers in hindi
मदर्स डे पर भारत माता को करें सलाम - फोटो : Amar Ujala


भारत मां तेरी ममता का कोई मोल नहीं,
तेरी धड़कन में बसा है मेरा वतन।
तेरे चरणों में शीश झुकाते हैं हम,
तेरी जय-जयकार देश का जन-जन।

मां तुझे सलाम

विज्ञापन
Mothers Day 2025 Wishes Quotes Slogan Deshbhakti ke Nare bharat mata ki jai images Wallpapers in hindi
मदर्स डे पर भारत माता को करें सलाम - फोटो : Amar Ujala


मदर्स डे पर धरती मां को नमन करें,
भारत मां के लिए जीवन अर्पण करें।
तू है जननी, तू है धरणी,
तेरे चरणों में सब अर्पण करें।

मां तुझे सलाम
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed