Mothers Day 2025 Wishes in hindi: मदर्स डे आ गया है। कल यानी 11 मई 2025 को मदर्स डे मनाया जाएगा। यह दिन हर एक मां को समर्पित है। मातृत्व दिवस मां के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन हर बच्चा अपनी मां को उनके स्नेह, समर्पण और त्याग के लिए नमन करते हैं। मां को धरती पर भगवान का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में मां के लिए विशेष रूप से एक दिन समर्पित किया जाता है। इस दिन आप अपनी मां को यह जरूर बताएं कि वह आपके जीवन में कितनी खास हैं। अपने दिल की बात मां से शब्दों के जरिए भी कही जा सकती है या फिर आपके छोटे-छोटे प्रयास भी उन्हें महसूस कराएंगे कि वह एक अच्छी मां हैं।
Happy Mothers Day 2025: इन वॉलपेपर के जरिए दें मदर्स डे की शुभकामनाएं, मां को भेजें प्यारा सा पैगाम
Mothers Day 2025 Wishes in hindi यहां मदर्स डे कुछ सुंदर संदेश, तस्वीर या वाॅलपेपर के जरिए दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड करके मां को भेज सकते हैं। मदर्स डे पर स्टेटस लगा सकते हैं या ग्रीटिंग कार्ड पर इन संदेशों को लिखकर भी मां को दे सकते हैं। यहां से मदर्स डे के आकर्षक वॉलपेपर डाउनलोड करें।
मेरी शरारतों को कुछ यूं धो देती है
मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है।
हैप्पी मदर्स डे
Mothers Day Card Messages: मां को लिखकर बताएं दिल की बात, पढ़ते ही आपको लगा लेंगी गले
हर रिश्ते में मिलावट देखी
कच्चे रंगों की सजावट देखी
लेकिन जब भी अपनी मां को देखा
उसके चेहरे कभी थकावट नहीं देखी।
हैप्पी मदर्स डे
बिन कहे दिल का हाल समझ लेती है मां
मेरे दर्द को मेरे चेहरे पर पढ़ लेती है मां।
हैप्पी मदर्स डे
Mothers Day 2025: सिर्फ 500 रुपये में खरीदें मां के लिए पसंदीदा तोहफा, मदर्स डे पर करें गिफ्ट
कभी भी मुस्कुराना
बंद न करना मां
जब आप मुस्कुराती हो तो
बहुत प्यारी और सुंदर लगती हो।
हैप्पी मदर्स डे