फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदर्स डे पर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर मां तक पहुंचाएं दिल की बात इन खास गिफ्ट ऑप्शन्स के साथ

Sun, 13 May 2018 10:55 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2018: Beautiful Gift Options for mothers which they will surely love it
दुनिया में हर रिश्ते से बड़ा होता है मां और बच्चे का रिश्ता। यह एक ऐसी डोर है जो शब्दों की मोहताज नहीं होती। बिना कहे आपके हर गम और खुशी को झट से समझ जाने वाली अपनी इस दोस्त को मदर्स डे पर अपने प्यार भरे अंदाज से छुए। आइए इस मदर्स डे आपकी खुशियों के लिए अपनी ख्वाहिशों को भूल जाने वाली प्यारी सी मां को कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो न सिर्फ उनके काम आएं बल्कि उनके लिए आपके प्यार को भी जाहिर कर दे। 


 
Mothers Day 2018: Beautiful Gift Options for mothers which they will surely love it

इस साल मदर्स डे 13 मई को मनाया जा रहा है। इस मौके पर अपनी मम्मी को कुछ भी गिफ्ट करने से पहले उनकी पसंद और नापसंद का जरूर ध्यान रखें। इस साल मम्मी को कोई ऐसा गिफ्ट दें जो न सिर्फ उन्हें अच्छा लगे बल्कि लंबे समय तक उनके काम भी आए। आइए ऐसे में आपकी उलझन थोड़ी दूर करते हुए आपको ऐसे गिफ्ट्स सजेशन देते हैं जो हर मम्मी को बेहद पसंद आएंगे। 

Mothers Day 2018: Beautiful Gift Options for mothers which they will surely love it
साड़ी
चाहे आपकी मम्मी साड़ी रोजाना पहनती हो या फिर किसी खास अवसर पर, साड़ी हर महिला की पहली पसंद होती हैं। माना जाता है हर महिला का श्रृंगार तब तक पूरा नहीं होता जब तक वो साड़ी नहीं पहनती है। ऐसे में आप कॉटन या बनारसी साड़ी की जगह इस बार उन्हें लेनिन फैब्रिक वाली एक साड़ी गिफ्ट कीजिए। यकीन मानिए आपका ये गिफ्ट देखकर उनके चेहरे की खुशी आपका दिन बना देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2018: Beautiful Gift Options for mothers which they will surely love it
कॉफी या चाय के मग
आपकी मम्मी भले ही चाय या कॉफी में से कुछ भी पीती हो पर इस बार उन्हें घर में रखें पुराने कप की जगह डिजाइनर मग में सुबह की चाय जरूर पिलाएं। उन्हें इस मदर्स डे कॉफी या चाय के मग का एक सेट गिफ्ट कीजिए। जब-जब वो आपके गिफ्ट किए कप में चाय पीएंगी आपको जरूर एक बार याद करेंगी।   
विज्ञापन
Mothers Day 2018: Beautiful Gift Options for mothers which they will surely love it
फोटो एल्बम
एक बार फिर अपने पुराने समय में लौट जाइए। एक बार फिर बच्चे बन जाइए। इस बार मम्मी को इंप्रेस करने के लिए कोई महंगा गिफ्ट नहीं बल्कि पुरानी फोटो एल्बम ढूंढ निकाले। एक स्क्रेब बुक पर अपनी और मम्मी की कुछ खास फोटो लगाइए। सबसे जरूरी खास बात फोटो से जुड़ी अपनी उन सभी सुनहरे पलों को कागज पर उतारना बिल्कुल न भूलें। हर फोटो के साथ मम्मी के लिए एक कैप्शन भी जरूर लिखें। मां की आंखों से निकले आंसू वाकई आपको यह अहसास करवाने के लिए काफी हैं कि आज भी आप उनके लिए वो छोटे से बच्चे ही हैं। वो आज भी आपकी उतनी ही केयर और प्यार करती हैं। कमेंट करके जरूर बताएं आपको यह गिफ्ट आइडिया कैसे लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed