फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव टिप्स: रिश्ते में आ रही दरार को ऐसे करें दूर

Sun, 15 Sep 2019 05:07 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 15 Sep 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Love tips to improve relationship with partner
relationship - फोटो : pixa

रोजाना के व्यस्त व तनाव से भरी दिनचर्या के वजह से रिश्तों में दूरियां आना बहुत ही आम बात हो गई है। ऐसा कई बार होता है कि नौकरी, स्वास्थ्य या वित्तीय समस्याओं के कारण आपके व्यक्तिगत जिवन की भी समस्या बढ़ जाती है। रोज के तनाव और लड़ाई झगड़ों से ऊब कर एक समय ऐसा भी आता है, जब आप शांत व सुखद जीवन जीने की चाह रखने लगते हैं। आपको इन सब परेशानियों से परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है और ना ही परेशान होकर आप अपना धैर्य खोइए। यह एक पड़ाव है, जो हर किसी की ज़िंदगी में आता है। आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपने रिश्ते में फिर से एक नई ताजगी ला सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...

Trending Videos
Love tips to improve relationship with partner

प्लानिंग है जरूरी
आप अपनी जिंदगी में प्लानिंग तो जरूर करते होंगे। रिश्तों में भी इस प्लानिंग की बहुत जरुरत होती है। रिश्ते की बेहतरी के लिए आपको अपने साथी के साथ समय बिताना चाहिए। आप उसके साथ कहीं बाहर जाने की भी योजना बना सकते हैं। इन सब चीजों के करने से आपके प्यार में मधुरता जरूर आएगी।

Love tips to improve relationship with partner

रिश्ते में उम्मीदें
रिश्ते में आने के बाद हम अपने साथी से बहुत-सी उम्मीदें लगा लेते हैं। लेकिन यह भी जरूरी होता है कि अपनी अपेक्षाओं से अपने साथी को अवगत भी करवाएं। ध्यान रखें कि ऐसा जरूरी नहीं होता है कि आपका साथी आपके इच्छाओं को तुरंत पूरा करे। आपको बता दें कि जिस तरह से आप उनसे उम्मीद लगाए रहते हैं, ठीक उसी तरह उनके दिल में भी कुछ उम्मीदें होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love tips to improve relationship with partner
रिश्ते में हो भावुकता
रिश्ते में भाव का होना एकदम जरूरी है। इमोशनल पक्ष मजबूत होने से रिश्ते में खुशियां बनी रहती है। अगर आप दोनों के भाव में समनाता हो तो रिश्ता कभी टूट ही नहीं सकता है। बता दें कि साथी को गले लगाने या हाथ पर प्यार भरी थपकी देने मात्र से ही रिश्ते में आ रही दरार दूर हो जाती है।
विज्ञापन
Love tips to improve relationship with partner

सम्मान और साथ जरूरी
रिश्ते में थोड़ी दूरी अच्छी बात है, मगर दूरी इतनी भी ज्यादा ना हो कि एक लंबी दूरी हो जाए। दरअसल, बुरे दौर से गुजरते वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित हमारा सबसे नजदिक का रिश्ता ही होता है। इसलिए उस दौर का सामना करते समय एक-दूसरे का हाथ थामे रहना बहुत जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed