फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marriage Tips: 30 की उम्र में शादी करने के हैं कई लाभ, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

Fri, 25 Oct 2024 09:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 25 Oct 2024 09:03 AM IST
सार

30 की उम्र होते-होते घर वाले शादी के पीछे ही पड़ जाते हैं। ऐसे में आप उन्हें लेट शादी करने के फायदे बता सकते हैं। 

विज्ञापन
late Marriage benefits in hindi benefits of getting married in your 30s
30 की उम्र में शादी करने के हैं कई लाभ - फोटो : Amar Ujala

Late Marriage Benefits: हमारे देश में 22 की उम्र होने के बाद से घरवाले और रिश्तेदार शादी के लिए कहना शुरू कर देते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे लोग व्यक्ति को सवालों के घेरे में लेने लगते हैं। घर वाले जल्दी शादी करने के लाभ भी गिनाने लगते हैं।



जैसे कि अगर जल्दी शादी करेंगे तो फैमिली सही समय पर प्लान कर पाएंगे। इसके अलावा अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि युवावस्था में शादी करना नए जीवन की शुरुआत के लिए मददगार हो सकता है। पर, आज के समय में अपने करियर की आपाधापी में अक्सर लोगों की उम्र बढ़ जाती है और वो शादी नहीं करते। ऐसे में घरवालों के साथ-साथ समाज वाले भी उनपर दबाब डालने लगते हैं।

इसी वजह से आज इस लेख में हम आपको 30 की उम्र में शादी करने के लाभ बताने जा रहे हैं। ये एक ऐसी उम्र होती है, जब व्यक्ति अपने फैसले खुद लेने में सक्षम होता है। तो अगर आपके भी घर वाले आपको लेट शादी करने के लिए ताने मार रहे हैं तो उन्हें ये फायदे बताएं। 

late Marriage benefits in hindi benefits of getting married in your 30s
30 की उम्र में शादी करने के हैं कई लाभ - फोटो : प्रतीकात्मक

आर्थिक स्थिरता

30 की उम्र तक लगभग हर कोई अपने करियर में स्थिर हो जाता है। करियर में स्थिरता आने के बाद ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, जो एक सफल शादी के लिए काफी अहम है। अगर आप 24-25 साल में शादी करेंगे तो हो सकता है कि उस वक्त आप आर्थिक रूप से स्थिर न हों। 

late Marriage benefits in hindi benefits of getting married in your 30s
30 की उम्र में शादी करने के हैं कई लाभ - फोटो : istock

आ जाती है समझदारी 

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे लोगों की सोच में बदलाव आता है। 30 तक आते-आते लोग मानसिक रूप से परिपक्व हो जाते हैं। वो अपने और अपने जीवनसाथी की जरूरतों को बेहतर समझते हैं, जिससे उनका संबंध और अधिक मजबूत बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
late Marriage benefits in hindi benefits of getting married in your 30s
30 की उम्र में शादी करने के हैं कई लाभ - फोटो : iStock

व्यक्तिगत विकास

30 की उम्र में लोग बचपने से निकल कर पहुंचते है। ऐसे में वो अपने व्यक्तित्व को अच्छे से जान चुके होते हैं। उसी के आधार पर वो अपने लिए सही पार्टनर का चयन कर पाते हैं, जो उनके लिए सही साबित होता है। 
 

विज्ञापन
late Marriage benefits in hindi benefits of getting married in your 30s
30 की उम्र में शादी करने के हैं कई लाभ - फोटो : istock

प्राथमिकताओं की समझ

30 तक आते-आते लोग अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे से समझते हैं। वे जानते हैं कि उन्हें जीवन में क्या चाहिए और कैसे अपने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed