फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन हैं आनंद पीरामल, बनने जा रहे हैं मुकेश अंबानी के दामाद

Wed, 09 May 2018 05:06 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
know who is anand piramal who will become son of law of mukesh ambani
आनंद पीरामल

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई ने हाल ही में खूब सुर्खियां बटोरी। अब एक बार फिर इस परिवार में शादी की खबरें आ रही हैं। दरअसल नीता और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में आनंद पीरामल से शादी करेंगी। अब यह खबर आने के बाद सभी इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन हैं आनंद। आइए हम आपको बताते हैं कौन हैं अरबपति परिवार के दामाद आनंद पीरामल...

know who is anand piramal who will become son of law of mukesh ambani
anand piramal

आनंद पीरामल बड़े उद्योगपति पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। आनंद यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में स्नातक हैं। इसके अलावा उन्होंने हार्वड बिजनेस स्कूल से एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की है। 

know who is anand piramal who will become son of law of mukesh ambani
anand piramal
आनंद हाल ही में अपने दो स्टार्टअप को लेकर चर्चा में आए थे। उनका पहला स्टार्टअप पीरामल ई-हेल्थ है, जो आज 40,000 से ज्यादा रोगियों का इलाज कर रही है। इसके अलावा दूसरा स्टार्टअप है रिएल्टी। यह एक रियल एस्टेट का स्टार्टअप है। आनंद ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्होंने मुकेश अंबानी द्वारा प्रेरित किए जाने के बाद बिजनेसमैन बनाने का फैसला किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
know who is anand piramal who will become son of law of mukesh ambani
anand piramal
आनंद ने आगे कहा कि जब मैंने मुकेश से पूछा कि मैं बैंकिंग सेक्टर में काम करूं या फिर कंसल्टेंसी में। इस पर उन्होंने मुझे कहा कि कंसल्टेंट बनते हो तो यह वैसा होगा जैसे आप क्रिकेट देख रहे हो, लेकिन बिजनेस करते हो तो यह क्रिकेट खेलने जैसा होगा। तुम्हें बिजनेस करना चाहिए और आज से ही शुरू हो जाना चाहिए। 

 
विज्ञापन
know who is anand piramal who will become son of law of mukesh ambani
isha ambani marriage
आनंद और ईशा की शादी भारत में ही होगी। बता दें कि आनंद की तरह ही ईशा बिजनेस वुमन हैं। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान और साउथ एशियन स्टडीज में स्नातक किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed