फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल बड़े मंगेतर के साथ ईशा अंबानी की ये 5 अनदेखी तस्वीरें यकीनन पहले नहीं देखी होंगी

Wed, 09 May 2018 05:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani daughter Isha ambani rare unseen photographs with her fiance Anand Piramal
मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी और एशिया की सबसे पॉवरफुल बिजनेस वूमेन में से एक ईशा अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें, मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी की शादी पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद के साथ तय की है। दोनों परिवार एक-दूसरे को पिछले चार दशक से जानते हैं। खास बात यह है कि आनंद ने ईशा को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए किसी महंगी जगह की जगह एक मंदिर को चुना था।

 
Mukesh Ambani daughter Isha ambani rare unseen photographs with her fiance Anand Piramal
जी हां, पीरामल ने महाबलेश्वर के मंदिर में ईशा के सामने शादी का प्रपोजल रखा। 26 साल की ईशा और 33 साल के आनंद पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे । आनंद और ईशा की शादी दिसंबर में हो सकती है । अंबानी और पिरामल परिवार एक-दूसरे को 40 साल से जानते हैं। अब ये दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने जा रही है। 
Mukesh Ambani daughter Isha ambani rare unseen photographs with her fiance Anand Piramal
बता दें कि आनंद देश के जाने-माने बिजनेस मैन सेठ पीरामल के प्रपौत्र एवं बिजनसमैन अजय पीरामल के बेटे हैं। मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं के बगड़ कस्बे के रहने वाला यह लड़का अब भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की बेटी ईशा अंबानी से शादी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani daughter Isha ambani rare unseen photographs with her fiance Anand Piramal
हाल ही में आनंद उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने मुकेश अंबानी को उन्हें व्यवसायी बनने के लिए प्रेरणा देने के लिए शुक्रिया कहा था। मुंबई में एक कार्यक्रम में बात करते हुए आनंद ने कहा था कि मैंने उनसे पूछा था कि मुझे कंसल्टिंग में जाना चाहिए या बैंकिंग में उसके जवाब में उन्होंने कहा था कि कंसल्टेंट होने का मतलब है कि, जैसे आप क्रिकेट देख रहे हैं या कमेंट्री कर रहे है, जबकि व्यवसायी बनने का मतलब है कि आप क्रिकेट खेल रहे हैं। आप कंमेंट्री करके क्रिकेट खेलना नहीं सीख सकते। अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो व्यवसायी बनें और अभी से इसकी शुरुआत करें।
विज्ञापन
Mukesh Ambani daughter Isha ambani rare unseen photographs with her fiance Anand Piramal
मुकेश अंबानी ने आनंद पिरामल को गुरु की तरह रास्ता दिखलाया और कहा, 'खेलिए, गलतियां कीजिए, लेकिन जूझते रहिए।' बस क्या था, आनंद ने न्यूयॉर्क में नौकरी की योजना त्याग दी और रियल एस्टेट बिजनस में दांव खेल दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed