कहा जाता है कि जब भी बोले तोल-मोल कर बोलें। ये कहावत बहुत पुरानी है लेकिन इसका महत्व जिंदगी में हमेशा बना रहता है। किसी भी रिश्ते में बहुत जरूरी है कि सोच-समझकर बोला जाए। क्योंकि रोमांटिक रिश्ते में हम अक्सर वो बोल जाते हैं जो दूसरे के दिल को ठेस पहुंचाती हैं। इसलिए अगर अपने ब्वॉयफ्रेंड को नाराज करना नहीं चाहती हैं तो कभी भी हंसी-मजाक में भी इन बातों को न कहें।
ब्वॉयफ्रेंड को नहीं करना नाराज तो कभी न कहें ये छह बातें
किसी को आप बात करने के लिए कह सकते हैं लेकिन चुप रहने के लिए बोलना आपका अधिकार नहीं हैं। रोमांटिक रिश्ते में प्यार का होना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है इज्जत का होना। जब आप सामने वाले से इज्जत चाहती हैं तो इज्जत देना भी सीखिए। कई बार हम रिश्ते में इतने बेफिक्र हो जाते हैं कि बेख्याली में कुछ भी बोल देते हैं। लेकिन इन बातों से सामने वाले को ठेस पहुंचती है जबकि इन बातों से हमारा मकसद किसी का दिल दुखाना नहीं होता है।
ये बातें सुनने में भले ही बुरी न लगे लेकिन अपने ब्वॉयफ्रेंड से ऐसी बातें कहना ठीक नहीं होगा। क्योंकि कोई भी आदमी चाहे वो पति हो या फिर ब्वॉयफ्रेंड उसे ये सुनना पसंद नहीं होता कि उसकी पत्नी या गर्लफ्रेंड पहले किसी और के साथ थी। ऐसा बोलने से उसका विश्वास आपके ऊपर कम हो जाएगा और वो सोचेगा कि कहीं आप उसे अभी भी याद तो नहीं करती हैं।
रोमांटिक रिश्ते में तुलना करना सबसे बड़ी भूल। इस बात को भूलकर भी न बोले। क्योंकि ऐसी बातें सुनने में जितनी सामान्य लगती हैं उतना ही बड़ा जख्म देती हैं। क्योंकि ऐसा बोलने से आदमी अक्सर ये सोचने लगते हैं कि अब दूसरे की अच्छाईयां दिख रहीं है तो फिर वो मेरे साथ क्यों हैं। कोई भी लड़की जो अपने रिश्ते को बिगाड़ना नहीं चाहती मेरे ख्याल से ऐसी बातों को भूल कर भी न बोले।
न न.. ऐसी बातें तो भूलकर भी न बोलें। किसी के परिवार के बारे में वो भी मम्मी-पापा के बारे में तो बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। ये तो कॉमन सेंस है कि जब आप अपनी मम्मी से इतना प्यार करती हैं तो आपका ब्वॉयफ्रेंड भी करता ही होगा।