Live
IND vs SL Live Score: पासिंदु का लगातार दूसरा अर्धशतक, श्रीलंका 2 विकेट पर 110 रन के पार; भारत से 100+ रन पीछे
{"_id":"6a8e61ccf61b0c75990563a6","slug":"ind-vs-sl-test-live-score-india-vs-sri-lanka-2nd-test-day-4-match-scorecard-ball-by-ball-updates-2026-08-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Live Score: पासिंदु का लगातार दूसरा अर्धशतक, श्रीलंका 2 विकेट पर 110 रन के पार; भारत से 100+ रन पीछे","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Wed, 26 Aug 2026 01:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:09 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score Today IND vs SL 2nd Test Day 4 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब उसकी नजर इस मुकाबले को जीतकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने पर होगी। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाए और पारी घोषित की, जबकि श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर समाप्त हुई। भारत को अभी भी 213 रन की बढ़त हासिल है। श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन खेलने उतरी है।
विज्ञापन
पासिंदु बल्लेबाजी करते हुए
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:47 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी
चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। श्रीलंका की टीम ने दो विकेट पर 85 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस क्रीज पर हैं। श्रीलंकाई टीम अभी भी भारत से 120+ रन पीछे है।12:02 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक
फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन लंच तक दो विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। टीम फिलहाल भारत से अभी भी 130 रन पीछे है। कामिंदु मेंडिस 10 रन और पासिंदु सूरियाबंदारा 35 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका को दो झटके लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा के रूप में लगे। उदारा तीन रन बनाकर सिराज के शिकार बने। वहीं, मिशारा 39 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने एल्बीडब्ल्यू किया। इससे पहले आज श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाए थे और पारी घोषित की थी। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 213 रन की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
11:37 AM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को दूसरा झटका
कामिल मिशारा पवेलियन लौटे
- फोटो : IANS
11:26 AM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: सिराज से छूटा मुश्किल कैच, गिरने के बाद पसलियों में दर्द
श्रीलंका की दूसरी पारी के 11वें ओवर में मानव सुथार की गेंद पर पासिंदु सूरियाबंदारा ने तीन रन लिए। इस गेंद पर मोहम्मद सिराज के पास कैच पकड़ने का मौका था, लेकिन उन्होंने मुश्किल कैच टपका दिया। वह डीप मिडविकेट से तेजी से गेंद की ओर दौड़ते हुए आए और आगे की तरफ डाइव लगाकर गेंद को पकड़ने की कोशिश की। गेंद उनके हाथों में आई, लेकिन फिर नीचे गिर गई। कैच छोड़ने के बाद सिराज के लिए चिंता की बात सामने आई। डाइव के दौरान वह असहज तरीके से जमीन पर गिरे और तुरंत अपनी पसलियों के पास हाथ रख लिया। इसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे और सिराज की जांच की। सिराज दर्द में नजर आए और कुछ देर बाद मैदान से बाहर चले गए। सिराज के मैदान से बाहर जाने के बाद गुरनूर बराड़ उनकी जगह फील्डिंग करने के लिए मैदान पर आए। भारत के लिए अब सबसे बड़ी चिंता यह होगी कि सिराज की चोट कितनी गंभीर है और वह दोबारा गेंदबाजी के लिए मैदान पर लौट पाते हैं या नहीं।11:19 AM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका 45 के पार
श्रीलंकाई टीम ने एक विकेट पर 48 से ज्यादा रन बना लिए हैं। पासिंदु 21 और मिशारा 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा था। लाहिरू उदारा को सिराज ने पवेलियन भेजा था।10:47 AM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को पहला झटका
फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम को पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा। सिराज ने लाहिरू उदारा को सारांश जैन के हाथों कैच कराया। उदारा तीन रन बना सके। फिलहाल पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिल मिशारा क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 200+ रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 AM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन खेलने उतरी
श्रीलंकाई टीम फॉलऑन खेलने उतरी है। भारत के पास पारी से इस मैच को जीतने का मौका है। टीम के पास अभी भी 213 रन की बढ़त हासिल है। श्रीलंका के ओपनर्स लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।10:18 AM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका 290 पर ऑलआउट
श्रीलंका की पहली पारी 290 के स्कोर पर सिमट गई है। आज टीम ने आठ विकेट पर 265 रन से आगे खेलना शुरू किया और 25 रन बनाने में बाकी के दो विकेट गंवा दिए। सोनल दिनुषा के रूप में टीम को आखिरी झटका लगा। दिनुषा 162 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी। उसे इसके लिए 304 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत को अभी भी 213 रन की बढ़त हासिल है।श्रीलंका को आज दोनों झटके सारांश जैन ने दिए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों का खाता खोला। दिनुषा के अलावा सारांश ने लाहिरू कुमारा (12) को आउट किया था। ऋषभ पंत भी विकेटकीपर के तौर पर अपने रोल में वापस आ चुके हैं। इससे पहले तीसरे दिन तक श्रीलंका ने आठ विकेट पर 265 रन बनाए थे। दिनुषा के अलावा पासिंदु सूरियाबंदारा ने ही 50+ रन की पारी खेली। पासिंदु 133 गेंद में नौ चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए थे। इन दोनों के अलावा कोई 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
लाहिरू उदारा एक रन, कामिल मिशारा 19 रन, प्रभात जयसूर्या दो रन, कामिंदु मेंडिस 32 रन, कप्तान धनंजय डिसिल्वा आठ रन, केशारा नुवांथा 18 रन बना सके। निरोशन डिकवेला खाता नहीं खोल पाए। असिथा फर्नांडो एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सारांश जैन को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
10:08 AM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: विकेटकीपिंग के लिए उतरे पंत
ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के लिए उतरे हैं। आज ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा नहीं निभा रहे। पंत को पहले दिन चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने दो दिन विकेटकीपिंग नहीं की थी। अब वह फिर से अपने पुराने रोल में आ चुके हैं।10:03 AM, 26-Aug-2026