फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर ब्रेकअप के बाद भी रहना चाहते हैं दोस्त, तो पहले ये बातें जानना है जरूरी

Sat, 20 Mar 2021 02:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
If you want to remain friends even after the breakup these things are important to you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में बंधते हैं, तो हम काफी खुश रहते हैं। पार्टनर के साथ काफी समय बिताते हैं, कई सारी बातें करते हैं, नई-नई जगहों पर घूमने जाते हैं आदि बहुत कुछ करते हैं। लेकिन एक समय वो भी आता है, जब हम अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लेते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद भी पार्टनर एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते रहते हैं। ऐसे में वो बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड का न सही, लेकिन कम से कम दोस्ती का रिश्ता तो रखना ही चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं, तो पहले आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

If you want to remain friends even after the breakup these things are important to you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जल्दबाजी न करें

  • अगर आपका अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो गया है, लेकिन आप उनसे अब भी दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी कभी नहीं करनी चाहिए। दोस्ती के प्रपोजल को स्वीकार करने से पहले सोच-विचार कर लें। जिस वजह से आपका ब्रेकअप हुआ है उस वजह को भी सोचें, और फिर ये सोचें कि क्या आप उनके दोस्त बनकर रह पाएंगे।
If you want to remain friends even after the breakup these things are important to you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पर्सनल बातें शेयर न करें

  • अगर आप अपने पार्टनर के साथ दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं, तो उससे पहले आपको ये समझना होगा कि जिस शख्स को आप अपना दोस्त बनाना चाहते हैं वो आपका अब सिर्फ दोस्त है पार्टनर नहीं। ऐसे में दोस्तों को जितनी बातें बतानी चाहिए, उतनी ही आपको भी उनसे शेयर करनी चाहिए। कभी भी अपनी पर्सनल बातें उनसे शेयर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to remain friends even after the breakup these things are important to you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जबरदस्ती न करें

  • कई बार ये देखा जाता है कि जब आपका अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो जाता है, तो आप तो उनसे दोस्ती का रिश्ता रखना चाहते हैं। लेकिन आपके पार्टनर आपसे दोस्ती नहीं करना चाहते। अगर वो इस रिश्ते से दूर होना चाहते हैं और उन्होंने खुद को कहीं और व्यस्त कर लिया है, तो फिर आपको उनके साथ जबरदस्ती दोस्ती का रिश्ता नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
If you want to remain friends even after the breakup these things are important to you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ज्यादा घुले-मिले नहीं

  • अगर आप अपने पूर्व पार्टनर से दोस्ती करना चाहते हैं, तो इसमें गलत तो कुछ नहीं है। लेकिन आपको हमेशा ये ध्यान देना चाहिए कि उनके साथ ज्यादा घुले-मिले नहीं। उनके साथ अकेले घूमने न जाएं, उनके साथ अकेले डिनर पर जाने से बचें, उनके परिवार से मिलने से बचें आदि। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हो सकता है कि आपका दोस्ती का रिश्ता बिगड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed