जब हम किसी के साथ रिश्ते में बंधते हैं, तो हमारी कई जिम्मेदारियां भी बनती हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि लोग इन जिम्मेदारियों से या तो दूर भागते हुए नजर आते हैं या फिर इन्हें सही ढंग से निभा नहीं पाते हैं। ऐसे में कई बार इसकी वजह से रिश्ता तक बिगड़ जाता है और ये सब ज्यादातर प्यार के रिश्ते में देखने को मिलता है। कई बार न चाहते हुए भी कई ऐसी गलती हो जाती हैं कि हमारा अपने पार्टनर से रिश्ता बिगड़ जाता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखकर आप अपने रिश्ते में खटास पड़ने से बचा सकते हैं।
{"_id":"6049f6008ebc3ec8997971fb","slug":"if-these-habits-are-not-changed-then-the-relationship-may-be-break","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर इन बातों पर आप भी करते हैं अमल, तो आपकी लव लाइफ में आ सकती है खटास, आज ही ये आदतें बदलें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर इन बातों पर आप भी करते हैं अमल, तो आपकी लव लाइफ में आ सकती है खटास, आज ही ये आदतें बदलें
Thu, 11 Mar 2021 04:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 11 Mar 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
शक न करें
- अगर आप अपने रिश्ते को लेकर शक करते हैं, तो फिर आपके रिश्ते में खटास आना लाजमी है। आपको एक-दूसरे पर विश्वास करना चाहिए न की शक करना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर का मोबाइल फोन चेक करते हैं, पर्स चेक करते हैं, वो कहां जा रहे हैं, कहां से आ रहे हैं, उनके सोशल मीडिया के पासवर्ड अपने पास रखते हैं आदि तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। इसकी जगह पर आपको अपने पार्टनर पर विश्वास करना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
छोटी-छोटी बातों पर नाराज न हो
- रिश्ता कोई भी हो, वहां रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर रूठ जाते हैं तो ये गलत है। कई बार छोटी-छोटी बातों पर हम अपने पार्टनर से इतना रूठ जाते हैं कि हम उनकी किसी बात का जवाब नहीं देते, उनके फोन नहीं उठाते, उनके मैसेज का कोई जवाब नहीं देते। इसकी वजह से हमारे पार्टनर हमसे चिढ़ जाते हैं, और हमारे रिश्ते में खटास तक पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
पैसे को बीच में नहीं आने दें
- कहते हैं पैसा एक ऐसी चीज है, जिससे रिश्ते बनते हैं, तो अच्छे-अच्छे रिश्ते बिगड़ जाते हैं। लेकिन आपको कभी भी अपने रिश्ते में पैसों को नहीं लाना चाहिए, क्योंकि इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। जब भी बात पैसे की आए, तो कोशिश करें कि हमेशा समझदारी से काम लें। क्योंकि पैसा तो दोबारा जोड़ा जा सकता है, लेकिन रिश्ता दोबारा नहीं जोडा़ जा सकता।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
समय के पाबंद रहे
- रिलेशनशिप में समय की काफी अहमियत होती है। अगर आप समय के पाबंद रहेंगे तो आपके रिलेशन में कभी झगड़े नहीं होंगे और कभी किसी तरह की खटास भी नहीं आएगी। अगर आप अपने पार्टनर से मिलने जा रहे हैं, तो कोशिश करें की उन्हें लंबा इंतजार न करवाएं। ऐसा करने से आपके पार्टनर की नजरों में आपकी अहमियत कम हो जाएगी। इसलिए मिलने जा रहे हैं तो हमेशा समय पर पहुंचने की कोशिश करें।