Teachers Day 2024 Wishes in Hindi: आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारत के शिक्षकों और छात्र - छात्राओं के लिए बेहद अहम होता है। इस दिन बच्चे अपने शिक्षक को उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए आभार देते हैं। इस दिन शिक्षक सम्मानित किए जाते हैं। साथ ही छात्र अपने प्रिय शिक्षक को खास महसूस कराने का प्रयास करते हैं।
Teacher's Day Wishes: इन सुंदर संदेशों के जरिए शिक्षक का आभार जताएं, भेजें ये शुभकामनाएं
यहां कुछ सुंदर और भावपूर्ण संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रिय शिक्षकों को भेज कर आभार जता सकते हैं।
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए।
प्रिय शिक्षक आपका आभार
जीवन के हर अंधेरे में,
रोशनी दिखाते हैं आप।
बंद हो जाए सब दरवाजे,
नए रास्ते दिखाते हैं आप।
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप।
प्रिय शिक्षक आपका आभार
मेरे जैसे शून्य को 'शून्य'
का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य'
जुड़ने का महत्व समझाया।
प्रिय शिक्षक आपका आभार
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम।
प्रिय शिक्षक आपका आभार