फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियां कहतीं नहीं पर चिढ़ती हैं लड़कों की इन आदतों से, रहती हैं लंबे समय तक नाराज

Sun, 20 Dec 2020 03:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 20 Dec 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
girls never say but they do not like this habits of boys in hindi
इनकी विचारधारा, आदतें एकदूसरे से बहुत ही अलग होती हैं

लड़के और लड़कियां दो अलग-अलग ग्रह के प्राणी हैं। इनकी विचारधारा, आदतें एकदूसरे से बहुत ही अलग होती हैं। जो बातें लड़कों के लिए बेहद सामान्य होती हैं, बिल्कुल संभव है कि वे लड़कियों के लिए बड़ी बात हो और लड़के जिन बातों को लेकर गंभीर होते हों, हो सकता है लड़कियां उनपर अधिक ध्यान भी न देती हों। आमतौर पर अधिकतर कपल्स में यह बात देखने में आती हैं कि लड़कियां लड़कों की कई सारी आदतों के कारण बहुत जल्दी खीझ जाती हैं। लड़के समझ भी नहीं पाते हैं कि सामने वाली लड़की का जो अचानक से मूड खराब हुआ है उसके लिए पूरी तरह से वे ही जिम्मेदार हैं, आगे चलकर यही बातें बहस का रूप ले लेती हैं। अगली स्लाइड्स में हम आपको बता रहे हैं लड़कों की वे आदतें जिनसे लड़कियां चिढ़ती हैं।

girls never say but they do not like this habits of boys in hindi
लड़की कोई गंभीर बात बता रही होती हैं और लड़के सो जाते हैं

फोन पर बात करते-करते सो जाना
रात में जब अधिकतर कपल्स फोन पर  बात करते हैं या चैट कर रहे होते हैं तब लड़कियां तो पूरी तल्लीनता से बात कर रही होती हैं लेकिन लड़के सो जाते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि लड़की कोई गंभीर बात बता रही होती हैं और लड़के सो जाते हैं। ऐसा होने पर अगले दिन की लड़ाई होना भी तय ही रहता है। इसलिए यदि आपको नींद आ रही है तो बेहतर है कि आप सामने वाले को पहले से ही बता दें। 

girls never say but they do not like this habits of boys in hindi
कभी-कभी वे भूलवश वे ये गलती कर बैठते हैं - फोटो : social media

अपशब्दों का प्रयोग
कई सारे लड़कों की आदत रहती हैं बात-बात में अपशब्द कहने की है। लड़के जब अन्य लड़कों के साथ होते हैं तो अपशब्द कहना उनके लिए बहुत सामान्य बात होती है लेकिन वे जब लड़कियों के साथ होते हैं तो उन्हें इन बातों का खासकर बहुत ध्यान रखना होता है। लेकिन कभी-कभी वे भूलवश वे ये गलती कर बैठते हैं जिससे कि लड़कियां अचानक ही असहज महसूस करने लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girls never say but they do not like this habits of boys in hindi
आपका पूरा ध्यान उसी पर हो

इधर- उधर देखना
कई बार ऐसा होता है कि हम किसी जगह पर मौजूद होकर भी गैरमौजूद रहते हैं। यदि लड़कियों के साथ ऐसा होता है कि वे कोई बात कह रही हैं और सामने वाला उसे सुन ही नहीं रहा है तो उनका दिमाग बहुत ज्यादा खराब हो जाता है। इसलिए बेहतर है कि जब आप रिश्ते को समय देने के लिए निकले हैं तो आपका पूरा ध्यान उसी पर हो बजाय कि आप इधर-उधर देखकर या कुछ और सोचकर उस समय को नष्ट कर दें।

 

विज्ञापन
girls never say but they do not like this habits of boys in hindi
relationship - फोटो : pixa
बिन बोले अन्य लड़कियों की मदद करना
लड़कियां बहुत अधिक चिढ़ती हैं जब आपसे किसी लड़की ने मदद न मांगी हो और आप उसकी मदद करने दौड़ पड़े हैं। पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपने-अपने समाज को बहुत बेहतर ढंग से जानते हैं। ऐसे में वे ये भी जानते हैं कि हर व्यक्ति अच्छा नहीं होता है इसलिए जब आप बिन बोले किसी अन्य लड़की की मदद करने जाते हैं तो आपकी पार्टनर नाराज हो जाती है क्योंकि वो मन ही मन डरती है कि कहीं सामने वाली लड़की आपका उपहास न बना दे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed