Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 November 2026 Major event 2026

आज के दिन: कई राज्यों में बैंक बंद, स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान; पटना में भाजपा की बैठक करेंगे नितिन नवीन

Wed, 11 Nov 2026 05:31 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2026 05:31 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 11 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
11 November 2026 Major event 2026
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 11 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज पति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान करेंगी। वहीं उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के तूतीकोरिन का दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के 105वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देश के सबसे स्वच्छ शहरों को करेंगी सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान करेंगी। स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण के तहत देश के सबसे स्वच्छ शहरों को कई श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल और आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

बिहार दौरे के दूसरे दिन आज संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन यानी की आज 11 नवंबर, बुधवार को विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

आड जैसलमेर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जैसलमेर पहुंचेंगे। यहां वे सीमावर्ती प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। इसके बाद वे तनोट में तैनात बीएसएफ की महिला जवानों से मुलाकात कर उनके साथ भाई दूज का त्योहार मनाएंगे। इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन

तूतीकोरिन में बैंक के स्थापना दिवस और पूर्व छात्र मिलन समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज यानी कि 11 नवंबर, 2026 को तमिलनाडु के तूतीकोरिन का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड के 105वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति अपने पूर्व शिक्षण संस्थान वी. ओ. चिदंबरम कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

भैया दूज और अन्य त्योहारों के चलते आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
अगर आप आज बैंक जाकर अपना काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के मुताबिक, आज बुधवार को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आज बुधवार, 11 नवंबर को सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी बैंक (जैसे एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई आदि) बंद रहेंगे। इन राज्यों में भैया दूज, निंगोल चक्कौबा, लक्ष्मी पूजा और चित्रगुप्त जयंती जैसे त्योहारों के कारण अवकाश रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed