फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप होने के बाद नए रिश्ते, परिवार और दोस्तों को लेकर इंसान में आ जाते हैं ये बदलाव

Sun, 20 Dec 2020 09:34 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 20 Dec 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips in hindi human behavior change after breakup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब इंसान प्यार में होता है तो उसके अंदर एक अलग तरह की खुशी होती है। पार्टनर के साथ बिताया वक्त हो या कोई छोटी सी बात इंसान के लिए हर एक चीज इमोशन्स से जुड़ी होती है। लेकिन हर रिश्ते में प्यार के साथ झगड़े भी होते हैं। कभी-कभी इसी वजह से कपल्स के बीच ब्रेकअप हो जाता है। ब्रेकअप के बाद किसी को भी अपने आपको संभालना बहुत मुश्किल होता है। ब्रेकअप के बाद इंसान कोशिश करता है कि अगली बार वह खुद को हर्ट होने से बचा सके और यही वो टाइम होता है जब इसांन के अंदर कई तरह के बदलाव आते हैं। इंसान खुद के लिए, अपने करियर, दोस्त, फैमिली को लेकर एक अलग नजरिया रखने लगता है। आइए जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद इंसान में किस तरह के बदलाव आते हैं।


 
 
 

Relationship tips in hindi human behavior change after breakup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रेकअप के बाद किसी को भी नए रिश्ते में जाना मुश्किल सा लगता है, क्योंकि वह अपने आप को हर्ट नहीं करना चाहता। लेकिन जब ब्रेकअप के बाद लोग नए रिश्ते में जाते हैं तो नए पार्टनर के साथ अपने आप को ज्यादा इमोशनल तरीके से कनेक्ट नहीं करते हैं। अपने आप को हर्ट होने से बचाने के लिए थोड़ा प्रैक्टिकल होकर सोचते हैं। पार्टनर को लंबे समय तक डेट करके उसे अच्छे से समझना चाहते हैं। उसके बाद ही किसी तरह की कमिटमेंट करना चाहते हैं।
 

Relationship tips in hindi human behavior change after breakup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रेकअप के  बाद लोग अपने आप पर ज्यादा फोकस करने लगते हैं 

जब किसी का ब्रेकअप होता है तो वो अपने आप को अंदर से बहुत टूटा हुआ महसूस करता है, लेकिन संभलने के बाद इंसान अपने आप पर ज्यादा ध्यान देना शुरु कर देता है। ब्रेकअप से उबरने के बाद इंसान अपने करियर को लेकर ज्यादा सीरियस हो जाता है। वह करियर के साथ अपनी पर्सनैलिटी पर भी ध्यान देने लगता है। ब्रेकअप के बाद ये एक अलग तरह का पॉजिटिव चेंज होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips in hindi human behavior change after breakup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी भी इंसान का ब्रेकअप होने के बाद फैमिली और दोस्तों के साथ उसका लगाव बढ़ जाता है, क्योंकि ब्रेकअप से उबरने में फैमिली का प्यार और दोस्तों का साथ अहम भूमिका निभाता है। इसी वजह से इंसान को अहसास होता है कि प्यार तो आपको फैमिली और दोस्तों से भी मिलता है, जिसकी वजह से आप हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं। दूसरी रिलेशनशिप में जाने का बाद भी इंसान अपने परिवार और दोस्तों को ज्यादा अहमियत देने लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed