Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Bhai Dooj 2026 Tithi Tilak Shubh Muhurat Mantra Bhai Dooj Kab Ki Hai Importance

भाई दूज पर क्या है तिलक करने का समय ? जानें तिथि, मुहूर्त और मंत्र

Tue, 10 Nov 2026 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 Nov 2026 02:05 PM IST
सार

हिंदू धर्म में भाई दूज के त्योहार का विशेष महत्व होता है। यह पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का आखिरी दिन होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनके जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हैं। 

विज्ञापन
Bhai Dooj 2026 Tithi Tilak Shubh Muhurat Mantra Bhai Dooj Kab Ki Hai Importance
भाई दूज 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhai Dooj 2026 Tithi Tilak Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई-बहन के अटूर प्रेम, स्नेह और विश्वास का त्योहार भाई दूज मनाया जाता है। यह त्योहार पंचदिवसीय दीपोत्सव का आखिरी पर्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाते हुए मिठाई खिलाते हुए उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। भाई दूज पर बहनें जहां अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं, वहीं भाई उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देता है। आइए जानते हैं भाई दूज की तिथि, तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और महत्व।

विज्ञापन


भाई दूज 2026 कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाने की परंपरा होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार,  द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, भाई दूज 11 नवंबर को है। 
विज्ञापन


भाई दूज 2026 तिलक करने का शुभ मुहूर्त 
भाई दूज 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त पर बहनें अपने भाई के माथे को तिलक करते हुए मिठाई खिला सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई दूज की पूजा-विधि

  • भाई दूज पर सुबह सूर्योदय से पहले उठे और स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
  • फिर भगवान विष्णु, भगवान गणेश और यमराज का स्मरण करते हुए पूजा करें। 
  • पूजा के दौरान सभी को रोली, अक्षत, धूप, फल-फूल, मिठाई, दीपक और नारियल अर्पित करें। 
  • इसके बाद भाई को शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए आसन पर बैठाएं और माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाएं। 
  • फिर भाई की आरती उतारें और उसके जीवन की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करें। 
  • अंत में भाई को मिठाई खिलाएं। 

भाई दूज मंत्र
गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को। 
सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा-यमुना नीर बहे, 
भाई भाई की आयु बढ़ें।।

 येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
 तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed