फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G Letter Names: ग अक्षर से करें बेटे का नामकरण, यहां देखें लड़कों के लिए आधुनिक और पारंपरिक नामों की सूची

Sun, 24 Nov 2024 09:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 24 Nov 2024 09:16 AM IST
सार

अगर आपको ग अक्षर से अपने नन्हें राजकुमार का नाम रखना हो तो यहां कुछ नामों के विकल्प दिए जा रहे हैं। ग अक्षर से बच्चे का नाम रखने के लिए इन नामों की सूची से एक नाम का चयन कर सकते हैं। ये नाम अर्थ पूर्ण होने के साथ ही यूनिक भी हैं।

विज्ञापन
G Letter Names For Baby Boy Hindu Latest Names 2024 Check Full List Disprj
ग से बच्चे का नाम - फोटो : Amar ujala

G Letter Names For Baby Boy : घर पर जब नन्हा मेहमान आता है, तो माता पिता से लेकर रिश्तेदार और परिवार के सभी सदस्य बच्चे के लिए तरह तरह की योजनाएं बनाने लगते हैं। उसके भविष्य को लेकर कई सपने देखते हैं। लेकिन शुरुआत बच्चे के लिए नाम के विचार से होती है। 



किसी भी शख्स के लिए उसका नाम पहचान होने के साथ ही व्यक्तित्व का प्रतीक होता है। ऐसे में हर माता पिता अपने बच्चे को खास नाम देना चाहते हैं। आजकल के दौर में तो माता पिता बच्चे के लिए ऐसे नामों की तलाश में होते हैं, जो अर्थपूर्ण तो हो ही, साथ ही आधुनिक भी हों। अभिभावक चाहते हैं कि लोग उनके बच्चे के नाम से ही प्रभावित हो जाएं।

नामकरण के लिए कई तरीके होते हैं, जिसमें से एक है पंडित या परिवार द्वारा तय किया गया कोई अक्षर। किसी एक अक्षर से बच्चे का नाम शुरू करना होता है। ऐसे में अगर आपको ग अक्षर से अपने नन्हें राजकुमार का नाम रखना हो तो यहां कुछ नामों के विकल्प दिए जा रहे हैं। ग अक्षर से बच्चे का नाम रखने के लिए इन नामों की सूची से एक नाम का चयन कर सकते हैं। ये नाम अर्थ पूर्ण होने के साथ ही यूनिक भी हैं।
  
 

G Letter Names For Baby Boy Hindu Latest Names 2024 Check Full List Disprj
baby boy - फोटो : Freepik

गंगेश 

गंगेश नाम धार्मिक भी है और आधुनिक भी। गंगेश भगवान शिव का एक नाम है, जिन्होंने अपनी जटाओं में मां गंगा को स्थान दिया है

गौरब या गौरभ

ये दोनों ही नाम गरिमामय व्यक्तित्व का प्रतीक हैं।

G Letter Names For Baby Boy Hindu Latest Names 2024 Check Full List Disprj
baby boy - फोटो : Freepik

गौरांग

बेटे के लिए गौरांग नाम काफी सुंदर है जिसका अर्थ गौर वर्ण से हैं।

गौरेश

भगवान शिव का एक नाम गौरेश है, जो माता गौरी से भी जुड़ा है। गौरेश का अर्थ होता है मां गौरी के ईश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन
G Letter Names For Baby Boy Hindu Latest Names 2024 Check Full List Disprj
बच्चे का नाम - फोटो : Freepik
गविष्ठ

गविष्ठ नाम का अर्थ है प्रकाश का निवास। ये नाम यूनिक और मॉडर्न है।

गवेशान

गवेशान का मतलब होता है खोज। आपके बेटे के लिए ये नाम भी नया और यूनिक रहेगा।
 
विज्ञापन
G Letter Names For Baby Boy Hindu Latest Names 2024 Check Full List Disprj
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

ग्रिशम

ताप या हीट को ग्रिशम कहते हैं। बेटे को हटकर नाम देना चाहते हैं जिसका कुछ अर्थ भी हो तो ग्रिशम रख सकते हैं।

गोभिल

गोभिल का मतलब होता है संस्कारी व्यक्ति।  बच्चे को ये नाम भी दे सकते हैं।

ज्ञानव 

ज्ञानव अंग्रेजी के G अक्षर से शुरू होने वाला नाम है। ज्ञानव का अर्थ है समझदार या ज्ञानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed