फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instructions to make adequate arrangements for prevention of waterborne diseases.

Udham Singh Nagar News: जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश

Sun, 13 Sep 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions to make adequate arrangements for prevention of waterborne diseases.
बाजपुर। सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने शनिवार को उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बरसात के मौसम में पनप रही बीमारियों को लेकर अलर्ट रहने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएनसी वार्ड, जनरल वार्ड सहित अन्य कक्षों की व्यवस्थाएं जांची। वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनसे मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। दवाइयों के स्टॉक, उपकरणों और अन्य अभिलेखों की जांच की। चिकित्सकों और स्टाफ को बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल और जलजनित बीमारियों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएमओ गोस्वामी ने बताया कि बीते दिनों एक निजी अस्पताल में गर्भपात से संबंधित वीडियो वायरल होने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में संबंधित आशा कार्यकर्ता सरोज यादव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहां सीएमएस डॉ. विनय यादव, डॉ. आकांक्षा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed