फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: बॉयफ्रेंड की इन हरकतों से समझें, वो चाहता है ब्रेकअप

Fri, 22 Nov 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 22 Nov 2024 09:28 AM IST
सार

आपको कुछ ऐसी परिस्थितियों में मिलने वाले कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताते हैं, जिससे आपको ये समझने में मदद मिलेगी कि आपका बॉयफ्रेंड आपको लेकर सीरियस है या नहीं. यानी कहीं वो आपसे ब्रेकअप तो नहीं करना चाहता?

विज्ञापन
Relationship Sign Of Boyfriend Wants To Break up With You But Not Telling You Directly
रिलेशनशिप - फोटो : amar ujala

Relationship Sign: प्यार या रिलेशनशिप में आना किसी भी व्यक्ति की जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसके साथ पूरी जिंदगी बिताने के सपने संजोने लगते हैं। लेकिन कई बार रिलेशनशिप में समय और महत्व देने के बाद भी चीजें उस तरह से काम नहीं करतीं जैसा कि सोचा गया होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे परिस्थितियां या पार्टनर की रिश्ते के प्रति गंभीरता।



कुछ रिश्ते वक्त के साथ बेहतर होते हैं तो कई बार दिन पर दिन रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंचने लगता है। अचानक से ये पता चले कि बॉयफ्रेंड आपसे ब्रेकअप करना चाहता है तो आप इस तरह। लेकिन, पहले ही अंदेशा हो जाए कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे ब्रेकअप करना चाहता है तो आप अपने आपको मानसिक तौर पर इसके लिए तैयारी कर सकती हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसी परिस्थितियों में मिलने वाले कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताते हैं, जिससे आपको ये समझने में मदद मिलेगी कि आपका बॉयफ्रेंड आपको लेकर सीरियस है या नहीं. यानी कहीं वो आपसे ब्रेकअप तो नहीं करना चाहता?

Relationship Sign Of Boyfriend Wants To Break up With You But Not Telling You Directly
relationship tips - फोटो : Adobe stock

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा

युगल के बीच छोटी-मोटी बातों पर नोक-झोंक सामान्य बात है। अपने अभिभावक को भी अक्सर आपस में खट्टी-मीठी नोकझोंक करते देखा होगा। लेकिन, जब ये झगड़े बेवजह बढ़ने लगें, बॉयफ्रेंड बिना किसी मुद्दे के आपको नीचा दिखाने लगे, छोटी-छोटी बातों के बड़े मुद्दे बनाने लगे और लड़ाई के बहाने ढूंढने लगें तो ये रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसी स्थिति में मानसिक उत्पीड़न से बचने के लिए कपल का अलग हो जाना ही बेहतर होता है।


अहमियत न देना

जिससे हम प्यार करते हैं, जिंदगी में उसकी अहमियत सबसे ज्यादा होती है। अगर आप किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन वो आपको अहमियत नहीं देता और वह बहाने बनाकर आपके प्लान से किनारा कर ले। कई बार बुलाने पर भी ना आए और किसी दूसरे के बुलाने पर बिना समय गंवाए पहुंच जाए तो ये इस ओर संकेत करता है कि अब उस की आप में दिलचस्पी कम हो गई है।

 
Relationship Sign Of Boyfriend Wants To Break up With You But Not Telling You Directly
Relationship Tips - फोटो : iStock

बातचीत में कमी

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे ब्रेकअप करना चाहता है तो उसका सबसे पहला और शुरुआती चरण बातचीत में कमी होना हो सकता है। कभी घंटों चैटिंग और कॉल पर बात करने वाला व्यक्ति अचानक आपके कॉल का उत्तर देना बंद कर दे या मैसेज का जवाब न दे तो हो सकता है कि वो आपसे ब्रेकअप करने के बारे में सोच रहा है।


दूरी बनाए रखना

जब कोई किसी के साथ रिलेशनशिप में होता है तो वह मानसिक और शारीरिक तौर पर एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। एक-दूसरे को गले लगाना, हाथ थामना, एक-दूसरे के स्पर्श को महसूस करना, ये सब जाहिर करता है कि आप एक-दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन, जब आपका बॉयफ्रेंड आपके पास बैठने से कतराने लगे, आपकी मानसिक परेशानियों को ना समझे तो इससे जाहिर होता है कि वो आपसे अलग होना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Sign Of Boyfriend Wants To Break up With You But Not Telling You Directly
Relationship - फोटो : Pexel

कमियां खोजने लगे

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे उसी रूप में स्वीकार करते हैं जैसा वह होता है। आसान शब्दों में कहें तो आपको उस व्यक्ति की खामियां नजर नहीं आती हैं। लेकिन, अगर आपका बॉयफ्रेंड जिसे पहले आपकी बातों, अदाओं से प्यार था अचानक से उन्हीं आदतों को आपकी खामियां बनाकर गिनाने लगे तो समझ जाइये कि आपके प्रति उसका प्यार कम हो गया है या खत्म हो गया है और अब वो आपसे अलग होना चाहता है।

विज्ञापन
Relationship Sign Of Boyfriend Wants To Break up With You But Not Telling You Directly
Relationship - फोटो : istock

बातें छुपाना या झूठ बोलना

किसी रिश्ते में जब झूठ आ जाता है तो उसकी डोर कमजोर होने लगती है। अगर आपका बॉयफ्रेंड पहले की तरह बातें शेयर नहीं करता, बातें छुपाने लगा है या झूठ बोलने लगे तो समझ जाइये कि वह आपसे ब्रेकअप चाहता है।

साथ समय ना बिताने के बहाने

जब आप किसी के प्यार में होते हैं तो उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। लेकिन, पार्टनर के साथ समय बिताना मुश्किल हो जाए और वो आपके साथ रहने से बचने लगे तो समझ जाइये कि वह आपसे दूर होना चाहते हैं। अगर बॉयफ्रेंड आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताने या घूमने-फिरने, साथ रहने से बचने की कोशिश कर रहा है तो हो सकता है कि वह आपसे ब्रेकअप करना चाहता हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed