Raksha Bandhan Travel Ideas : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते, बचपन की यादों और साथ बिताए खूबसूरत पलों का उत्सव है। लेकिन बड़े होने के साथ जिंदगी इतनी व्यस्त हो जाती है कि कभी-कभी राखी का त्योहार भी वीडियो कॉल, कुछ मैसेज और ऑनलाइन गिफ्ट तक सिमटकर रह जाता है। ऐसे में इस बार क्यों न राखी के मौके को थोड़ा अलग बनाया जाए? रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को है, इसलिए कई लोगों के लिए यह एक छोटे वीकेंड गेटअवे का अच्छा मौका हो सकता है।
रक्षाबंधन 2026: बड़े हो गए हैं तो क्या हुआ? इस रक्षाबंधन भाई-बहन के साथ निकल पड़िए इन 6 शानदार जगहों पर
Sibling Trip On Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर गिफ्ट देना एक खूबसूरत परंपरा है, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते की असली कीमत उन पलों में होती है जिन्हें साथ बिताया जाता है। इस बार महंगे गिफ्ट की जगह दो-तीन दिन का छोटा-सा गेट-अवे प्लान करें। जयपुर में साथ खाना खाएं, पुडुचेरी में समुद्र देखें, तिरुपति या उज्जैन में आध्यात्मिक समय बिताएं या फिर देहरादून में बस कुछ घंटे बिना फोन के बातें करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने के शौकीन भाई-बहन जाएं दिल्ली से जयपुर
- अगर आपकी सिबलिंग बाॅन्डिंग का बड़ा हिस्सा खाने को लेकर बहस और नए रेस्तरां खोजने में गुजरता है, तो जयपुर आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है।
- पिंक सिटी में पारंपरिक राजस्थानी खाना, स्ट्रीट फूड, कैफे और रूफटाॅप डाइनिंग, सब कुछ मिलता है।
- भाई-बहन साथ में पुराने शहर की गलियों में घूमते हुए कचौरी, प्याज की कचौरी, दाल-बाटी-चूरमा और दूसरी स्थानीय चीजों का स्वाद ले सकते हैं।
- दिन में बाजार घूमने और शाम को किसी रूफटाॅप कैफे में बैठकर पुरानी यादें ताजा करने का प्लान बनाया जा सकता है।
- एक-दूसरे के लिए ऐसा खाना ऑर्डर करें जिसे दोनों ने पहले कभी न खाया हो। जो डिश सबसे खराब निकले, उसका डेजर्ट दूसरा भाई-बहन खिलाए।
समुद्र और सुकून पसंद करने वाले चेन्नई से पुडुचेरी जाएं
- कुछ भाई-बहन घूमने के लिए लंबी साइटसीइंग लिस्ट नहीं चाहते। उन्हें बस समुद्र, अच्छी काॅफी और ढेर सारी बातचीत चाहिए।
- ऐसे लोगों के लिए पुडुचेरी बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
- फ्रेंच क्वार्टर की खूबसूरत गलियां, रंगीन इमारतें और समुद्र किनारे की शांत शाम इस ट्रिप को खास बना सकती है।
- इस यात्रा में बहुत ज्यादा प्लानिंग की जरूरत नहीं।
- सुबह किसी कैफे में नाश्ता, दोपहर में शहर की गलियों में घूमना और शाम को समुद्र किनारे बैठकर सूर्यास्त देखना काफी है।
आध्यात्मिक सोच वाले भाई-बहन: तिरुपति या उज्जैन
अगर आपके लिए भाई-बहन के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो शोर-शराबे वाली छुट्टियों के बजाय शांति और आध्यात्मिक अनुभव है, तो इस रक्षाबंधन किसी धार्मिक शहर का रुख कर सकते हैं।
1. तिरुपति
- तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण हो सकते हैं।
- साथ ही भाई-बहन रास्ते में बचपन की यादों और परिवार से जुड़ी पुरानी कहानियों को साझा कर सकते हैं।
2. उज्जैन
- मध्य प्रदेश का उज्जैन भी आध्यात्मिक यात्रा के लिए खास है।
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ शहर के दूसरे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को देखा जा सकता है।
जिन्हें बस थोड़ा ब्रेक चाहिए, दिल्ली से देहरादून जाएं
- भीड़भाड़, शोर, और रोजमर्रा के कामकाज से दूर शांत और एक छोटे ब्रेक के लिए देहरादून एक आरामदायक विकल्प हो सकता है।
- यहां राॅबर्स केव, एफआरआई और मलसी डियर पार्क जैसे स्थानों पर समय बिताया जा सकता है।
- इस ट्रिप को ज्यादा व्यस्त बनाने की जरूरत नहीं है।
- थोड़ा घूमिए, अच्छा खाना खाइए और बाकी समय भाई-बहन के साथ आराम से बातचीत कीजिए।