फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Goals 2025: कम बातचीत, गहरा रिश्ता; दोस्ती मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये गोल्डन रूल्स

Wed, 30 Jul 2025 05:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Jul 2025 05:22 PM IST
सार

Friendship Goals 2025: अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी दोस्ती वर्षों तक चले, मजबूत बने और गहराई से जुड़ी रहे तो ये टिप्स और एहसास आपको जरूर अपनाने चाहिए।

विज्ञापन
Friendship Day Goals To Make Stong Bonding Tips How To Maintain Friendship In Busy Life
दोस्ती को वर्षों तक गहरा बनाए रखने के लिए टिप्स - फोटो : adobe

Friendship Goals 2025: हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, जो कि दोस्तों और मित्रता के रिश्ते को समर्पित एक खास दिन है। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। दोस्ती की बात होती है तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा को याद किया जाता है। कर्ण और दुर्योधन की दोस्ती, प्रभु श्री राम और सुग्रीव की दोस्ती की मिसाल हैं। लेकिन क्या अब ऐसी दोस्ती देखने को मिलती है। आज की डिजिटल दुनिया में जहां दोस्ती भी डिजिटल हो चुकी है जो कि emoji से लेकर seen तक सिमट गई है। जब तक आप एक दूसरे से बात करते हैं या मिलते रहते हैं, दोस्ती बनी रहती है, और जहां चैट बंद दोस्त भी भुला दिया जाता है।



हालांकि ऐसा सबके साथ नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए टिकी ये दोस्ती भी बिना रोज मिले, बात या चैट किए बिना भी दिल से जुड़े रिश्ते बन जाती हैं। फ्रेंडशिप गोल्स सिर्फ हर दिन घंटों तक बात करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा जुड़ाव है जो कम बातों में भी ज्यादा अपनापन देता है। कुछ ऐसी तरकीब है जिसे अपनाकर आप ऐसे खास रिश्ते और दोस्त बना सकते हैं, जिनसे भले ही आप रोज घंटों बात न करें लेकिन आपके बीच का जुड़ाव गहरा और सच्चा होगा। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी दोस्ती वर्षों तक चले, मजबूत बने और गहराई से जुड़ी रहे तो ये टिप्स और एहसास आपको जरूर अपनाने चाहिए।

Friendship Day Goals To Make Stong Bonding Tips How To Maintain Friendship In Busy Life
हर बातचीत को बनाएं खास  - फोटो : Adobe Stock

हर बातचीत को बनाएं खास 

ये तो आपने सुना ही होगी कि क्वान्टिटी के ज्यादा क्वालिटी मायने रखती है। दोस्ती में भी वह गुणवत्ता जरूरी है। दोस्ती का मतलब लंबे फोन कॉल्स, घंटों चैटिंग या देर तक बैठकर बातचीत करना नहीं है। एक प्यार भरा मैसेज, दिल से भेजी गई तस्वीर या पुरानी याद शेयर करने से भी जुड़ाव को मजबूत किया जा सकता है। व्यस्त जीवनशैली में दोस्त से रोज बात करने का वक्त नहीं मिल पाता है तो उन्हें कभी-कभी दिल से प्यार भरा संदेश भेज दें। इतना ही काफी है आपका भावना उन तक पहुंचने और रिश्ते की गहराई बढ़ाने के लिए।

Friendship Day Goals To Make Stong Bonding Tips How To Maintain Friendship In Busy Life
पुरानी यादों को करें सेलिब्रेट - फोटो : Adobe

पुरानी यादों को करें सेलिब्रेट

समय-समय पर पुरानी यादों को सेलिब्रेट करें। इसके लिए पुरानी फोटो एल्बम देखें, बचपन की बातें करें या वो व्हाट्सएप चैट्स पढ़ें, जो आपको हंसाती थीं। यादें रिश्तों की रीढ़ होती हैं। इस तरह आप अपने दोस्त से जुड़ाव को हमेशा महसूस करेंगे। जीवन मे जितना आगे निकल जाएं, आपके दोस्त के लिए आपकी भावनाएं बदलेंगी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day Goals To Make Stong Bonding Tips How To Maintain Friendship In Busy Life
जरूरत पर साथ खड़े रहें - फोटो : Istock

जरूरत पर साथ खड़े रहें

भले ही आपकी दोस्त से बातचीत कम होती है या मिलना-जुलना भी नहीं हो पाता हो, कोई बात नहीं। लेकिन जब ज़रूरत हो तो "मैं हूं तेरे लिए" वाला भाव सबसे ज्यादा मायने रखता है। आप मीलों दूर हों लेकिन उन्हें ये अहसास जरूर कराएं कि आप दोस्त के साथ हर परिस्थिति में हैं।

विज्ञापन
Friendship Day Goals To Make Stong Bonding Tips How To Maintain Friendship In Busy Life
छोटे-छोटे सरप्राइज से ज़ाहिर करें अपनापन - फोटो : freepik

छोटे-छोटे सरप्राइज से ज़ाहिर करें अपनापन

दोस्ती में वो उत्साह बनाए रखें। उनका जन्मदिन या दोस्त के खास दिन को न भूलें। समय-समय पर छोटे-छोटे सरप्राइज, तोहफे देकर वो बचपना या दोस्ताना बनाए रख सकते हैं जो दोस्ती के शुरुआती दौर में था। कोई अच्छा गाना भेजना, हाथ से लिखा नोट, या ऑनलाइन सरप्राइज ये छोटी बातें दोस्ती को बड़ा बना देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed