फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2025: 30 जुलाई या 3 अगस्त? जानिए भारत में कब है फ्रेंडशिप डे और दो बार क्यों मनाते हैं ये दिन

Wed, 30 Jul 2025 09:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Jul 2025 09:51 AM IST
सार

When Is Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे की दो अलग-अलग तारीखें सोशल मीडिया पर बताई जा रही हैं, एक 30 जुलाई और दूसरी 3 अगस्त। सवाल है कि इस बार फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को मनाएंगे या 3 अगस्त को? चलिए जानते हैं सही तारीख, इसका इतिहास और मनाने के शानदार तरीके।

विज्ञापन
When Is Friendship Day 2025 Mein Friendship Day Kab Hai 30 July Or August 3
फ्रेंडशिप डे - फोटो : Adobe

When Is Friendship Day 2025: किसी भी व्यक्ति के लिए मित्रता का रिश्ता बेहद खास होता है। परिवार के बाद अगर कोई आपका सबसे करीबी होता है, वह एक मित्र होता है और इसी मित्रता के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।  फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती का दिन, हर साल उन दोस्तों को समर्पित होता है जो हमारे जीवन के सबसे प्यारे हिस्से होते हैं। यह दिन ना सिर्फ यादें ताजा करने का मौका देता है, बल्कि रिश्तों को और भी मजबूत बनाने का भी अवसर देता है। हालांकि लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि साल 2025 में फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाएगा? 



फ्रेंडशिप डे की दो अलग-अलग तारीखें सोशल मीडिया पर बताई जा रही हैं, एक 30 जुलाई और दूसरी 3 अगस्त। सवाल है कि इस बार फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को मनाएंगे या 3 अगस्त को? चलिए जानते हैं सही तारीख, इसका इतिहास और मनाने के शानदार तरीके।

When Is Friendship Day 2025 Mein Friendship Day Kab Hai 30 July Or August 3
फ्रेंडशिप डे - फोटो : istock

फ्रेंडशिप डे आखिर कब है?

फ्रेंडशिप डे वर्ष में दो बार मनाया जाता है। इसकी दो तारीखें हैं एक, 30 जुलाई 2025 और दूसरी, 3 अगस्त 2025 । दो बार फ्रेंडशिप डे मनाने की खास वजह है। जुलाई माह में मनाया जाने वाला दोस्ती दिवस अंतरराष्ट्रीय है। दूसरा फ्रेंडशिप डे अगस्त के महीने में मनाया जाता है। 

अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है, जिसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा की गई है। वहीं भारत में हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस लिहाज से 2025 में फ्रेंडशिप डे भारत में 3 अगस्त को मनाया जाएगा।

When Is Friendship Day 2025 Mein Friendship Day Kab Hai 30 July Or August 3
फ्रेंडशिप डे का कार्ड - फोटो : Freepik

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास 

अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे को मनाने का विचार पहली बार 20वीं सदी की शुरुआत में आया। सबसे पहले यह 1958 में विश्व मैत्री धर्मयुद्ध में प्रस्तावित किया गया। यह एक अंतर्राष्ट्रीय नागरिक संगठन है। हालांकि आधिकारिक तौर पर साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र संघ की एक आम सभा ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Is Friendship Day 2025 Mein Friendship Day Kab Hai 30 July Or August 3
मित्रता दिवस - फोटो : amar ujala

भारत के मित्रता दिवस का इतिहास

अमेरिका में 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। कहते हैं कि इस हत्या के पीछे अमेरिकी सरकार थी। जिसकी मौत हुई थी, उसका दोस्त इस खबर से हताश हो गया और खुद भी आत्महत्या कर ली। उनकी दोस्ती और लगाव को देखते हुए अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया। इसका प्रचलन बढ़ा और भारत समेत कई देशों ने फ्रेंडशिप डे को अपनाया।

विज्ञापन
When Is Friendship Day 2025 Mein Friendship Day Kab Hai 30 July Or August 3
मैत्री दिवस - फोटो : freepik

 जुलाई और अगस्त के मित्रता दिवस में अंतर?

दोनों फ्रेंडशिप डे में अंतर ये हैं कि 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है, जो देशों के बीच परस्पर सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के लिए मनाते हैं। वहीं अगस्त के पहले रविवार को दोस्तों के नाम समर्पित किया गया। इस दिन लोग अपने एक दूसरे के साथ दोस्ती के रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं।  भारत में इसी दिन को दोस्ती दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed