फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी ये चार आदतें गर्लफ्रेंड को कर सकती हैं परेशान, आज ही बदलना बेहतर

Mon, 22 Nov 2021 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Nov 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Relationship tips These four habits of boyfriend can bother girlfriend
लड़कियों को पसंद नहीं आती लड़कों की ये चार आदतें - फोटो : istock

जब एक लड़का-लड़की रिलेनशनशिप के रिश्ते में बंधते हैं, तो दोनों एक-दूसरे को जानते हैं, पहचानते हैं, साथ में समय बिताते हैं ताकि एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाए। वहीं, शुरुआत के ये दिन जो कपल साथ में बिताता है, इसी के आधार पर वो फैसला कर पाते हैं कि उनका रिश्ता कितना लंबा और कितना आगे बढ़ेगा। रिलेशनशिप का रिश्ता सम्मान, प्यार, विश्वास और एक-दूसरे का लंबा साथ मांगता है। इस प्यार के रिश्ते में ये चीजें इस रिश्ते को बेहतर ढंग से चलने में मदद करती है। लेकिन कई लड़कों की कुछ बुरी आदतें उनकी गर्लफ्रेंड को पहले नाराज करती हैं और कई मर्तबा तो इन आदतों की वजह से ही उनके प्यार का रिश्ता टूटने तक की कगार पर पहुंच जाता है। इसलिए हम आपको लड़कों की कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बदलना ही बेहतर विकल्प है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips These four habits of boyfriend can bother girlfriend
लड़कियों को पसंद नहीं आती लड़कों की ये चार आदतें - फोटो : Pixabay

नशा करना

  • लड़कियां उन लड़कों से काफी दुखी रहती है, जो नशा करते हैं। लड़का जब धूम्रपान या अल्कोहल का सेवन करता है, तो उसकी ये आदत उसकी गर्लफ्रेंड को अच्छी नहीं लगती है जिसकी वजह से दोनों के बीच अनबन तक हो जाती है। इसलिए इस आदत को बदलना ही बेहतर विकल्प है।
Relationship tips These four habits of boyfriend can bother girlfriend
लड़कियों को पसंद नहीं आती लड़कों की ये चार आदतें - फोटो : istock

शक करना

  • कई लोग अपने पार्टनर पर बेवजह का शक करते है, जिसकी वजह से रिश्ते टूट तक जाते हैं। गर्लफ्रेंड का फोन चेक करना, वो किससे मिल रही है, कहां जा रही है, कब घर पर आ रही है आदि। इन बातों को लेकर बेवजह शक करने की वजह से भी रिश्ता खराब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These four habits of boyfriend can bother girlfriend
लड़कियों को पसंद नहीं आती लड़कों की ये चार आदतें - फोटो : istock

फोन न उठाना

  • हर गर्लफ्रेंड चाहती है कि उनका बॉयफ्रेंड उनसे कॉल पर बात करें, लेकिन कई लड़कों की आदत होती है कि वे कॉल पर बात नहीं करते हैं और इस वजह से लड़कियां चिढ़ तक जाती हैं। ऐसे में आप अगर व्यस्त हैं, तो आपको कॉल पर बात करने का एक निश्चित समय निर्धारित करना चाहिए, ताकि दोनों पार्टनर खुश रह सकें।
विज्ञापन
Relationship tips These four habits of boyfriend can bother girlfriend
लड़कियों को पसंद नहीं आती लड़कों की ये चार आदतें - फोटो : istock

चीजें छुपाना (झूठ बोलना)

  • कोई लड़की नहीं चाहती कि उनका बॉयफ्रेंड उनसे चीजें छुपाएं। उदाहरण के लिए अगर आप अपने दोस्तों संग पार्टी करने भी जा रहे हैं, तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड को सच बताना चाहिए क्योंकि चीजें छुपाने से दोनों के बीच विश्वास टूटता है और जहा विश्वास नही होता, वहां प्यार का रिश्ता लंबा नहीं चल पाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed