पति-पत्नी हो या फिर लंबे समय से साथ रहने वाले प्रेमी जोड़े बहुत बार अंतरंग होने से पहले कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिससे या तो उनके रिश्ते पर इसका बुरा असर पड़ता है या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां घेर लेती हैं। दोनों ही परिस्थितियां खराब है क्योंकि ज्यादातर लोग शारीरिक संबंधों से जुड़ी परेशानियों के बारे में बात करने से कतराते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरी बातों पर ध्यान देने के लिए कहेंगे जो उन हसीन पलों से पहले और बाद में जरूर करनी चाहिए।
{"_id":"5d6505608ebc3e0181670ae4","slug":"five-things-must-do-before-and-after-being-intimate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शारीरिक संबंध बनाने के पहले और बाद में, इन पांच चीजों को करना कभी न भूलें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
शारीरिक संबंध बनाने के पहले और बाद में, इन पांच चीजों को करना कभी न भूलें
Tue, 27 Aug 2019 05:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 27 Aug 2019 05:03 PM IST
पार्टनर की अनुमति है जरूरी
महिला हो या पुरुष दोनों के लिए ही जरूरी है कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले एक दूसरे की अनुमति जरूर लें। ज्यादातर लोगों का मानना है कि केवल महिलाओं से अनुमति की जरूरत होती है लेकिन महिलाओं को भी यह समझना होगा कि पुरुष की इजाजत भी आवश्यक है।
सुरक्षा का रखें ध्यान
अंतरंग होने से पहले यह ध्यान रखें कि किसी भी तरह की बीमारी या अनचाहे गर्भ से बचने के लिए किसी तरह के प्रोटेक्शन या सुरक्षा को जरूर साथ रखें।
विज्ञापन
फोरप्ले को दे जगह
सीधे संबंध बनाने से अच्छा है कि पहले पार्टनर को शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार कर लें ताकि आप दोनों ही लोग इसका आनंद उठा सकें।
सफाई का रखें ध्यान
ऐसे मामलों में सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए जब भी शारीरिक संबंध बनाएं तो उसके बाद अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई करना न भूलें। इससे आप बहुत से संक्रमण से बच जाएंगी।