फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी में रोमांस को रखना है जिंदा तो ये पांच चीजें कभी न करें 'मिस'

Tue, 27 Aug 2019 01:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 27 Aug 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
these four tips help you to alive your romance in routine life
- फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी में रोमांच और रोमांस हमेशा बरकरार रहना चाहिए। अगर ये दोनों ही आपकी लाइफ में नहीं है तो फिर जिंदगी बहुत ही बेरंग सी हो जाएगी। काम की भागदौड़ और व्यस्ताओं के बीच अगर आपका भी अपने जीवनसाथी के साथ जुड़ाव खत्म सा लग रहा है तो इसकी एक वजह रोमांस की कमी भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि पार्टनर के साथ जीवन के छोटे से छोटे लम्हें को भी जिया जाए और खुशियों को तलाशा जाए। तो आइए जीवन में रोमांस वापस लाने के लिए क्या कोशिशें की जा सकती हैं।


 
these four tips help you to alive your romance in routine life
- फोटो : pixa
बिना किसी अवसर के भी सरप्राइज दिया जा सकता है

जरूरी तो नहीं कि जब कोई खास दिन हो तभी सरप्राइज या गिफ्ट दिया जाए। साधारण से दिन को खास बनाना ही अपने आप में 'खास' है। इसलिए अगली बार जब आप दफ्तर से घर लौटे तो अपने साथी के लिए कुछ भी स्पेशल ले जाएं। चाहे वो एक गुलाब का फूल हो या पूरा बुके।


 
these four tips help you to alive your romance in routine life
अचानक से प्लान करना

छुट्टी वाले दिन घूमने या फिल्म देखने की योजना तो हर कोई बना सकता है। लेकिन अगर आप अपने साथी को खुश करना चाहते हैं तो किसी भी दिन अचानक से फिल्म की टिकट बुक करा लें और उनसे सारे काम छोड़ कर चलने को कहें। देखिए आपका पार्टनर आपके लिए कैसे वक्त निकालता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
these four tips help you to alive your romance in routine life
- फोटो : pixa
एक मैसेज भी रखता है अहमियत

आप अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं लेकिन उन्हीं व्यस्त पलों में थोड़ा सा समय चुरा कर अपने साथी को प्यार भरा मैसेज भेजेंगे तो आप दोनों के बीच भावनात्मक मजबूती बढेगी। 


 
विज्ञापन
these four tips help you to alive your romance in routine life
- फोटो : pixa
कभी भावनाओं का इजहार भी करें

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी भावनाओं का इजहार करना ही भूल जाते हैं। चाहें पार्टनर की तारीफ हो या फिर आई लव यू कहना। दोनों ही बातों का महत्व है क्योंकि कई बार आई लव यू कहना आसान नहीं होता तो आप बस उनकी सुंदरता या फिर काम की तारीफ करके भी अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं। आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को खुद ब खुद समझ जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed