रिलेशनशिप में हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसकी इज्जत करे और उसकी बातों को तवज्जो दे। बहुत हद तक पार्टनर्स एक दूसरे का कहना मानते भी हैं। कई बार तो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की कुछ बात न चाहते हुए मान लेते हैं, क्योंकि लड़कियां कुछ ज्यादा सेंसिटिव होती है तो लड़को को उन्हें कुछ ज्यादा पैंपर करके रखना पड़ता है। कई बार ऐसा भी होता है जब लड़कियों की कुछ बाते लड़कों का जीना दुश्वार कर देती हैं। आइए जानते हैं क्या है वो बातें जो लड़को का जीना दुश्वार कर देती हैं...
लड़कियों के ऐसे स्वभाव से दुखी हो जाते हैं लड़के, कहीं आप भी तो नहीं करती ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोमिनेटिंग गर्लफ्रेंड
कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो अपने पार्टनर को अपने इशारों पर नचाकर रखती हैं। वह चाहती हैं उनके पार्टनर की जिंदगी में उनकी पर्मिशन के बिना एक पत्ता भी न हिले। उनका पार्टनर हर काम उनके मनमुताबिक करें। रिश्ते की शुरुआत में भले ही आपका पार्टनर आपका कहना मानेगा, लेकिन एक टाइम आने पर उन्हें ये परेशान करने लगेगा।
शक्की गर्लफ्रेंड
कुछ लड़कियां शक्की मिजाज की होती हैं। लड़कों को अपनी पार्टनर का शक्की मिजाज कतई बर्दाश नहीं होता। शक करना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन कुछ लड़कियां अपने पार्टनर की पल-पल की खबर रखती हैं। इसके लिए उन्हें बार-बार कॉल करती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखती हैं और हर बात को लेकर सफाई मांगती हैं। एक वक्त के बाद ब्वॉयफ्रैंड को ये सब तंग करके रख देता है।
पजेसिव नेचर
हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसके लिए पजेसिव हो, लेकिन लड़कों को अपनी पार्टनर का ज्यादा पजेसिव होना परेशान करने लगता है। दरअसल, लड़को को आजदी पसंद होती है। पजेसिव गर्लफ्रेंड्स को पार्टनर का दोस्तों और फीमेल दोस्त के साथ पार्टी करने जाना बिल्कुल पसंद नहीं होता और जब वो इसे लेकर दखलअंदाजी करने लगती हैं तो ये भी पार्टनर के लिए परेशानी बनकर खड़ा हो जाता है। उसे समझ नहीं आता दोस्तों और गर्लफ्रेंड के बीच कैसे चीजों को हैंडल करें। इसलिए अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आज से रोक टोक कम करें और उन्हें थोड़ा फ्री छोड़े।
बात बात पे इमोशनल ब्लैकमेल
कुछ लड़कियों का बात बात पर अपने पार्टनर को इमोशनल ब्लैकमेल का खेल चालू हो जाता है। उन्हें कुछ भी करके बस अपनी बात मनवाने की आदत होती है। शुरुआत में तो लड़के उनकी बात मान लेते हैं, लेकिन एक समय के बाद उन्हें ये मुसीबत लगने लगती है।