फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों के ऐसे स्वभाव से दुखी हो जाते हैं लड़के, कहीं आप भी तो नहीं करती ऐसा

Thu, 22 Aug 2019 12:34 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 22 Aug 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Every Guy Hates these habits of Irritating Girlfriend
irritating couple

रिलेशनशिप में हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसकी इज्जत करे और उसकी बातों को तवज्जो दे। बहुत हद तक पार्टनर्स एक दूसरे का कहना मानते भी हैं। कई बार तो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की कुछ बात न चाहते हुए मान लेते हैं, क्योंकि लड़कियां कुछ ज्यादा सेंसिटिव होती है तो लड़को को उन्हें कुछ ज्यादा पैंपर करके रखना पड़ता है। कई बार ऐसा भी होता है जब लड़कियों की कुछ बाते लड़कों का जीना दुश्वार कर देती हैं। आइए जानते हैं क्या है वो बातें जो लड़को का जीना दुश्वार कर देती हैं...

Every Guy Hates these habits of Irritating Girlfriend
irritating couple

डोमिनेटिंग गर्लफ्रेंड
कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो अपने पार्टनर को अपने इशारों पर नचाकर रखती हैं। वह चाहती हैं उनके पार्टनर की जिंदगी में उनकी पर्मिशन के बिना एक पत्ता भी न हिले। उनका पार्टनर हर काम उनके मनमुताबिक करें। रिश्ते की शुरुआत में भले ही आपका पार्टनर आपका कहना मानेगा, लेकिन एक टाइम आने पर उन्हें ये परेशान करने लगेगा। 

Every Guy Hates these habits of Irritating Girlfriend
irritating couple

शक्की गर्लफ्रेंड
कुछ लड़कियां शक्की मिजाज की होती हैं। लड़कों को अपनी पार्टनर का शक्की मिजाज कतई बर्दाश नहीं होता। शक करना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन कुछ लड़कियां अपने पार्टनर की पल-पल की खबर रखती हैं। इसके लिए उन्हें बार-बार कॉल करती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखती हैं और हर बात को लेकर सफाई मांगती हैं। एक वक्त के बाद ब्वॉयफ्रैंड को ये सब तंग करके रख देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Every Guy Hates these habits of Irritating Girlfriend
irritating couple

पजेसिव नेचर
हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसके लिए पजेसिव हो, लेकिन लड़कों को अपनी पार्टनर का ज्यादा पजेसिव होना परेशान करने लगता है। दरअसल, लड़को को आजदी पसंद होती है। पजेसिव गर्लफ्रेंड्स को पार्टनर का दोस्तों और फीमेल दोस्त के साथ पार्टी करने जाना बिल्कुल पसंद नहीं होता और जब वो इसे लेकर दखलअंदाजी करने लगती हैं तो ये भी पार्टनर के लिए परेशानी बनकर खड़ा हो जाता है। उसे समझ नहीं आता दोस्तों और गर्लफ्रेंड के बीच कैसे चीजों को हैंडल करें। इसलिए अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आज से रोक टोक कम करें और उन्हें थोड़ा फ्री छोड़े।

विज्ञापन
Every Guy Hates these habits of Irritating Girlfriend
irritating couple

बात बात पे इमोशनल ब्लैकमेल
कुछ लड़कियों का बात बात पर अपने पार्टनर को इमोशनल ब्लैकमेल का खेल चालू हो जाता है।  उन्हें कुछ भी करके बस अपनी बात मनवाने की आदत होती है। शुरुआत में तो लड़के उनकी बात मान लेते हैं, लेकिन एक समय के बाद उन्हें ये मुसीबत लगने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed