अपने पार्टनर से कर लें कितना भी प्यार, अगर मेल नहीं खाती ये बातें तो सब बेकार
अगर आपके और पार्टनर की सोच भविष्य को लेकर बिल्कुल अलग है तो ये खतरे की घंटी है। क्योंकि शादी और बच्चों को लेकर दो इंसानों की सोच एक जैसी होनी चाहिए तभी जीवन आसानी से चलता है।
लड़ाई झगड़ा तो हर जोड़ों में होता है। लेकिन अगर उस झगड़े को समझदारी के साथ सुलझा लिया जाए तो समझदारी इसी में है। लेकिन झगड़ा होने के बाद अगर वो सिर्फ ठीक होने का दिखावा करता है और झगड़े की जड़ को खत्म नहीं करना चाहता है तो ये बताता है कि आपके विचार एक दूसरे से नहीं मिलते हैं।
कुछ समय से अगर आपको रिश्ते में वो पहले वाली बात नहीं नजर आती है। आपने बहुत कोशिश की कि सब ठीक हो जाए लेकिन पहले जैसा प्यार नहीं अनुभव होता है तो समय है कि आप इस रिश्ते को खत्म कर दें।
जब आप पार्टनर के साथ होते हैं तो झूठी खुशी या हंसी दिखाते हैं और अपने मन की भावनाओं को नहीं जता पाते हैं। जबकि आप दोनों बहुत समय से इस रिश्ते में हैं तो क्या सारी जिंदगी अपनी भावनाओं को छुपा कर रह पाएंगे।