Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: बार-बार पेट दर्द से परेशान रहता है बच्चा? गैस-एसिडिटी ही नहीं, ये बीमारियां भी हो सकती हैं कारण

Tue, 24 Nov 2026 06:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

Abdominal Pain In Children: बच्चों में बार-बार पेट दर्द होना हमेशा गैस या अपच की वजह से नहीं होता। यूरिन इन्फेक्शन, सीलिएक डिजीज, फूड इनटॉलरेंस और आंतों की सूजन भी इसकी वजह हो सकती हैं। दर्द के साथ उल्टी, बुखार, वजन घटने या मल में खून आने पर डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

विज्ञापन
Recurrent Stomach Pain in Children know Causes and Warning Signs
बच्चों के पेट में दर्द की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

पेट में दर्द होने की समस्या बहुत आम है। लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के अलावा कई बार कुछ बीमारियों के कारण भी आपको ये दिक्कत हो सकती हैं। बच्चों में भी ये समस्या बहुत कॉमन है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कभी-कभार ज्यादा खाने, कब्ज या जंक-प्रोसेस्ड फूड्स की वजह से भी बच्चों में पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि अगर बच्चा बार-बार पेट दर्द की शिकायत कर रहा है तो इस बारे में डॉक्टर से मिलकर जांच जरूर करा लें।



बार-बार पेट में दर्द को गैस की समस्या समझकर नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कई बार पेट में होने वाला लगातार या बार-बार दर्द शरीर में किसी दूसरी समस्या का संकेत भी हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर पर बच्चों में यूरिन इन्फेक्शन, फूड इनटॉलरेंस, सीलिएक डिजीज, आंतों में सूजन और अपेंडिक्स जैसी समस्याओं के कारण पेट दर्द हो सकता है।

क्या आपका बच्चा भी बार-बार पेट दर्द की शिकायत कर रहा है?

Trending Videos
Recurrent Stomach Pain in Children know Causes and Warning Signs
बच्चों के पेट में दर्द की दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बच्चों में कई बार पेट दर्द की समस्या के पीछे तनाव और स्कूल से जुड़ी चिंता भी कारण हो सकती है, जिसपर अक्सर ध्यान ही नहीं दिया जाता है। ऐसे में सभी माता-पिता के लिए यह समझना जरूरी है कि बच्चे को दर्द कब, कहां और कितनी बार हो रहा है? इसके साथ दिखने वाले दूसरे लक्षण भी बीमारी की पहचान में मदद कर सकते हैं।

बच्चो में कब्ज की दिक्कत

  • बच्चों में पेट दर्द का सबसे आम कारण कब्ज होना है। इसके कारण मल त्याग में परेशानी, पेट फूलने और मल सख्त होने जैसी दिक्कतें भी होती रहती हैं। अगर खान-पान में गड़बड़ी है तो कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बच्चों के खान-पान में फाइबर वाली चीजें ज्यादा रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाते रहने की सलाह देते हैं।
Recurrent Stomach Pain in Children know Causes and Warning Signs
बच्चों में पेट की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

पेट में दर्द के इन कारणों को भी जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका बच्चा बार-बार पेट में दर्द की शिकायत कर रहा है तो उसे डॉक्टर के पास ले जाएं जिससे बीमारी के सही कारणों को पता चल सके। कई बार गंभीर बीमारियों में भी ये लक्षण दिखाई देता है जिसे लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।
 

  • बच्चों में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या के कारण भी पेट दर्द हो सकता है। इसके अलावा पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आने और बुखार की दिक्कत हो रही है तो इन लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।  
  • ग्लूटेन नामक प्रोटीन के सेवन से होने वाली सीलिएक डिजीज में छोटी आंतें प्रभावित हो जाती हैं। इसके कारण पेट दर्द, दस्त, पेट फूलने और वजन न बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • दूध में मौजूद लैक्टोज या कुछ खाद्य पदार्थों को पचाने में परेशानी से पेट दर्द, गैस और दस्त हो सकते हैं।
  • क्रोहन डिजीज और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियों में बार-बार पेट दर्द, दस्त, मल में खून और वजन कम होने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Recurrent Stomach Pain in Children know Causes and Warning Signs
पेट में दर्द की समस्याओं को जानिए - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर बच्चे को बार-बार पेट दर्द हो या दर्द के कारण उसकी रात की नींद पूरी न हो पा रही हो तो इस तरह की समस्याओं पर समय रहते गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। पेट दर्द के साथ उल्टी हो, मल में खून आने, वजन घटने की समस्या हो रही हो तो डॉक्टर से इसकी जांच कराएं। अपेंडिसाइटिस जैसी दिक्कतों में दर्द अक्सर नाभि के आसपास शुरू होकर पेट के दाहिने निचले हिस्से में पहुंच सकता है। दर्द बढ़ने के साथ उल्टी और बुखार भी हो सकता है।

इस तरह की दिक्कतों को अनदेखा करना आगे चलकर बड़ी समस्याओं का कारण हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed